लखनऊ, 16 सितंबर 2025। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर परेशान यूपी के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में शिक्षकों का पक्ष लिया है और कहा कि सरकार इस प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिवीजन करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ किया कि यूपी के शिक्षक अनुभवी हैं। सरकार द्वारा समय-समय पर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहा है। ऐसे में उनकी योग्यता और सेवा के वर्षों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय का शिक्षकों ने स्वागत किया है।
मंगलवार 16 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल पर इस निर्देश की जानकारी दी गयी है।















