छत्तीसगढ़

कोल इंडिया देश के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 30, 2025
1 min read • 1.2k views
कोल इंडिया देश के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल

कंपनी ने विश्वास, गर्व और सौहार्द की संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया

रायपुर, 30 जनवरी 2025। कोल इंडिया लिमिटेड को भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रेट प्लेस टू वर्क संस्था द्वारा 2025 में विनिर्माण क्षेत्र की 347 संस्थाओं की व्यापक कार्यपद्धति के सर्वेक्षण के पश्चात प्रदान किया गया है।

यह उपलब्धि कोल इंडिया लिमिटेड की अपने कमर्चारियों के लिए एक सहयोगी और सशक्त कार्य वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कंपनी ने विश्वास, गर्व और सौहार्द की संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे पहले भी कोल इंडिया को एक समावेशी और टिकाऊ संगठन के रूप में ग्रेट प्लेस टू वर्क की मान्यता प्राप्त हो चुकी है।

भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत कोल इंडिया एक महारत्न कंपनी है और दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी के रूप में जानी जाती है। कोल इंडिया देश की 80% से अधिक घरेलू कोयला मांग को पूरा करने में अहम भूमिका निभाती है। परिचालन उत्कृष्टता, कमर्चारी कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए यह कंपनी भारत के ऊर्जा क्षेत्र और आर्थिक विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है।

एसईसीएल ने जेम पोर्टल से की 14,000 करोड़ से अधिक की खरीद

एसईसीएल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक भारत सरकार के जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल से 14,000 करोड़ से अधिक की खरीद कर चुकी है। अप्रैल 2024 से अब तक कंपनी ने 14,298 करोड़ से अधिक के उत्पाद एवं सेवाओं का क्रय किया है।

कंपनी के इस वित्तीय वर्ष के जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय का लक्ष्य 14858 करोड़ है और कंपनी लक्ष्य का 96% हासिल कर चुकी है जबकि वित्तीय वर्ष के समाप्त होने में अभी 2 महीने शेष हैं। जेम पोर्टल के माध्यम से एसईसीएल द्वारा कोयला उद्योग से जुड़े उत्पादों एवं सेवाओं का क्रय किया गया है जिसमें नट-बोल्ट से लेकर खदानों में प्रयुक्त होने वाली बड़ी एचईएमएम (हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी) मशीनें जैसे 240 टन डंपर, 42 क्यूबिक मीटर शॉवेल, डोजर, ग्रेडर आदि शामिल हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।