सीएचएसी गौरा के चिकित्सकों ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान

सीएचसी गौरा के चिकित्सकों ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए निकाली जागरूकता रैली

Pratapgarh

गौरा (प्रतापगढ़), 1 अक्टूबर 2024। संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के पहले दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौरा परिसर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास दीप पटेल ने किया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को संचारी रोगों से बचाव और दस्तक अभियान के तहत जागरूक करना था।

रैली में बीएमसी नरेंद्र कुमार मिश्र, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज सहाय, डॉ. राजीव त्रिपाठी, हरषू तिवारी, एचएस मनोज मिश्र, अरुण मिश्र, अरविंद यादव, सौरभ सिंह, बीपीएम नितिन शर्मा, बीसीपीएम हशनैन सिद्दीकी, एफएम राहुल तिवारी, एएनएम रीता देवी, शशिकला, नीतू सिंह, अमिता भरतिया, स्टाफ नर्स उर्मिला सिंह, आशा देवी, गीता देवी, संगिनी बबिता देवी, आशा सिंह सहित सभी एएनएम और संगिनियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

रैली के माध्यम से संचारी रोग नियंत्रण अभियान (1 से 31 अक्टूबर) और दस्तक अभियान (11 से 31 अक्टूबर) के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इन अभियानों का उद्देश्य गांव-गांव जाकर संचारी रोगों की रोकथाम, साफ-सफाई, एंटी-लार्वा छिड़काव, और स्वास्थ्य सेवाओं का प्रचार-प्रसार करना है। साथ ही दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देंगी और बीमारियों के प्रति सचेत करेंगी।

रैली में सभी स्वास्थ्यकर्मियों और संगिनियों ने लोगों से इन अभियानों में सक्रिय रूप से योगदान करने की अपील की, ताकि क्षेत्र में संचारी रोगों की रोकथाम की जा सके और स्वस्थ्य जीवन सुनिश्चित किया जा सके।

यह रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए समाप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस मौके पर कहा कि जागरूकता ही इन अभियानों की सफलता की कुंजी है, और सामूहिक प्रयासों से ही संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।