CRPF कांस्टेबल के 9,175 पदों पर निकली वैकेंसी

नई दिल्ली, 9 अप्रैल 2026। CRPF ने 9,175 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती कांस्टेबल (टेक्निकल एंड ट्रेडमेन) और Pioneer Wing के लिए निकाली गई है।

अगर आप 10वीं पास हैं और देश क सेवा करने का जज्बा रखते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। अभ्यर्थी CRPF की ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। लास्ट डेट 19 मई 2026 है।

ऐसे करें अप्लाई

  • CRPF की ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर जाएं।
  • Recruitment for the Constable (Tradesman, Technical, Pioneer) 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना सारा डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फीस जमा करें।
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आमतौर पर कैंडिडेट्स 10वीं पास होने चाहिए। कुछ टेक्निकल पोस्ट के लिए ITI या रिलेटेड ट्रेड का सर्टिफिकेट होना जरूरी हो सकता है। ड्राइवर पोस्ट के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है। कांस्टेबल (टेक्निकल एंड ट्रेडमेन) और Pioneer Wing के लिए के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 23 साल होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

CRPF Constable Recruitment 2026 Notification Check Here

सैलरी और सुविधाएं

CRPF में कांस्टेबल पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी। पे लेवल 3 की सैलरी 21,700 से 69,100 रुपये प्रति महीने होगी। साथ ही मेडिकल सुविधा और जॉब सिक्योरिटी भी मिलती है।