इंजीनियर दीपक देव को सर्वश्रेष्ठ अभियंता सम्मान

इंजीनियर दीपक देव को सर्वश्रेष्ठ अभियंता सम्मान

Chhattisgarh

रायपुर, 15 सितंबर 2024। छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में उप संभाग रायपुर के अनुविभागीय अधिकारी, इंजीनियर दीपक देव को अभियंता दिवस पर सर्वश्रेष्ठ अभियंता सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें जलाशयों के हेड कार्य और नहर लाइनिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

अभियंता दिवस के इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त अभियंता आयोजन समिति द्वारा किया गया, जिसमें रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीपक देव को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में कुल 30 अभियंताओं को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

दीपक देव की इस उपलब्धि से जल संसाधन विभाग में खुशी की लहर है। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से न केवल विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाई है, बल्कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में नई मिसाल भी कायम की है। उनकी इस उपलब्धि को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सराहा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।