प्रतापगढ़, 10 फरवरी 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में 6 फरवरी 2026 को अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर गजेहड़ा जंगल के पास हुई ज्वेलर्स से लूट की कहानी झूठी निकली। ज्वेलर्स ने बकाये पैसों को चुकाने के लिए खुद ही इसकी साजिश रची थी। उसने अपने दोस्तो को धोखा देकर घटना को अंजाम दिलाया और पुलिस को लूट की कहानी बताई। पुलिस टीम ने छानबीन के बाद मामले का पर्दाफाश किया है। लूट की कहानी गढ़ने वाले ज्वेलर्स और उसके साथियों को भी अरेस्ट किया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर मीडिया को पूरी जानकारी दी।
क्या है पूरी कहानी
6 फरवरी 2026 को रामगंज बाजार थाना रामगंज जनपद अमेठी निवासी रितेश मौर्य ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपने मित्र के साथ कार टाटा पंच से प्रयागराज से अमेठी जा रहे थे। थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत गज़ेहड़ा जंगल के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वाहन को रोककर वाहन में रखा बैग, जिसमें 3 किग्रा चांदी व 960000/- नकद रुपये थे, छीनकर फरार हो गये। रितेश की तहरीर के आधार पर थाना देल्हूपुर पर मुअसं 14/26 धारा 309(4)/126(2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने तत्काल उच्चाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। गठित टीमों ने घटनास्थल से भौतिक साक्ष्यों का सूक्ष्मता से साक्ष्य-संकलन किया। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल सर्विलांस एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया।
पुलिस ने गहन विश्लेषण के बाद रितेश मौर्य पुत्र राजाराम मौर्य निवासी रामगंज बाजार थाना रामगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 33 वर्ष, अवनीश कुमार तिवारी उर्फ आयूष तिवारी पुत्र जग नारायण तिवारी निवासी राजगढ़ थाना कोतवाली देहात प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष, अनुज दुबे उर्फ अनोज कुमार दुबे पुत्र हरीराम दुबे निवासी लोकई का पुरवा थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 40 वर्ष को थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लोकई का पुरवा व थाना देल्हूपुर परिसर से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्तों की निशादेही पर षड्यंत्रपूर्वक फर्जी व स्वतकारित रची गई लूट की साजिश, धोखाधड़ी एवं गबन के 9,60,000/-रूपया, 3 किलो चांदी (कुल चार टुकडे), 1 अदद पिठ्ठू बैग, 1 अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर, 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 3 अदद मोबाइल फोन (2 एन्ड्राइड व 1 आईफोन) व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं टाटा पंच कार के साथ को बरामद किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई एवं घटना में प्रयुक्त वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त अनुज दुबे ने पूछताछ में बताया कि ये वही बैग है जिसको हम लोगों ने गाडी से लूट कर भागे थे और ये वही पैसे तथा चांदी से जो पहले से रखे हुए थे और मैने तमंचे को भी उसी में लाकर रख दिया था। अभियुक्त अनुज दुबे उर्फ अनोज कुमार दुबे उपरोक्त द्वारा अपनी गलती की बार-बार माफी मांगते हुए कहा गया कि गलती हो गयी हम लोग रितेश के बहकावे में आ गये।
घटना की सत्यता के बारे में पुनः पूछताछ की गयी तो बताया कि रितेश उर्फ पंकज पर मेरी उधारी थी। कुछ दिन पहले मैने रितेश से अपने पैसे वापस मांगे थे तो रितेश ने कहा था कि अभी पैसे नही है। मै कुछ प्लान करता हूं फिर जैसा आपको बताउंगा वैसे करना। तब दिनांक 6 फरवरी 2026 के एक दो दिन पहले रितेश उर्फ पंकज ने मुझे बताया था कि मैने प्लान तैयार कर लिया है।
मैं प्रयागराज खरीददारी करने अपनी चार पहिया गाड़ी टाटा पंच UP36 0 4612 से जाने वाला हूं वापसी में मेरे साथ एक कारीगर रहेगा उसी से काम बनाना है। जिसके बाद रितेश ने 6 फरवरी 2026 को फोन करके बुलाया और हम लोगो की मुलाकात कोतवाली के पास प्रतापगढ़ में हुई।
रितेश ने प्लान बाताया कि मै शाम को लौटूगां साथ में कारीगर लेकर आऊंगा। तुम दो-तीन लोगो के साथ मिलकर देल्हूपुर जंगल के पास में मेरी इसी गाडी में पीछे रखे हुए बैग को कट्टा दिखाकर लूट लेना है। जिसके बाद तुम्हे तुम्हारे पैसे भी मिल जायेगे और मुझे भी पैसे मिल जायेंगे जिससे मैं और लोगो की भी उधारी चुकता कर दूंगा।
तब मैने उनसे कहा था कि कट्टे के लिए मुझे पैसे चाहिए रितेश ने मुझे 20000 रुपये दिये थे। उन्होंने पहचानने के कुछ संकेत बताये थे कि जैसे ही मै मलाका प्रयागराज के बाद अपने रोड पर आउंगा तो अपने गाड़ी के अन्दर की लाइट जला दूंगा। मऊआइमा टोल प्लाजा क्रास करने के बाद गाड़ी की रफ्तार को धीमी करते हुए गाडी की पार्किंग लाइट जलाकर आउंगा।
देल्हपुर बाजार क्रास करने के बाद जंगल के पास नदी की पुलिया को पारकर गाड़ी को खड़ी कर दूंगा। मैं उतरुंगा तुम लोग पहचान लेना और जैसे ही मैं वहां से चलूंगा तुम लोग आकर नम्बर प्लेट का इशारा करते हुए मुझे रोकने का इशारा करना और मेरे साथ लूट पाट कर लेना। मेरा बैग गाड़ी में पीछे ही रखा रहेगा लेकर भाग जाना।
कुछ देर बाद मैं फिर पुलिस को सूचना दूंगा। रितेश के प्लान के मुताबिक मै अपने पैसे के लिए उनके द्वारा दिये गये पैसे से अवैध कट्टे लेकर अपने अन्य दो साथियों आयूष तिवारी व केट्टन दुबे के साथ अपनी मोटर साइकिल से हम लोगो ने लूटपाट की। परन्तु रितेश घटना के बाद से वापस नहीं मिला जिस कारण से हम लोगो द्वारा लूटे गये रुपये व चांदी का बटवारा नही हो पाया। अन्य साथियों को कुछ नही दिया हूं। सभी मेरे पास रखा था।
घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के बारे में पूछने पर बताया कि यही घर पर खड़ी है। हम तीनो ने मिलकर रितेश के कहने पर उनके प्लान के मुताबिक काम करके थोड़े से पैसे के लालच में पडकर गलती कर बैठे। इस बार माफ कर दीजिए दोबारा नही होगा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- रितेश मौर्य पुत्र राजाराम मौर्य निवासी रामगंज बाजार थाना रामगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 33 वर्ष ।
- अवनीश कुमार तिवारी उर्फ आयूष तिवारी पुत्र जग नारायण तिवारी निवासी राजगढ़ थाना कोतवाली देहात प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष ।
- अनुज दुबे उर्फ अनोज कुमार दुबे पुत्र हरीराम दुबे निवासी लोकई का पुरवा थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 40 वर्ष ।
शेष अभियुक्त केट्टम दुबे पुत्र रामकृपाल दुबे निवासी ग्राम हनियापुर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं तथा शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस टीम का विवरण
थाना देल्हूपुर
थाना प्रभारी देल्हूपुर राधेबाबू मय उप निरीक्षक अतुल यादव मय उप निरीक्षक ध्रुव सिंह मय हमराह कांस्टेबल विनय पटेल, महिला कांस्टेबल नेहा शुक्ला मय चालक कांस्टेबल यनेन्द्र सागर थाना देल्हूपुर प्रतापगढ़।
सेकण्ड टीम
उप निरीक्षक दिनेश सिंह मय उप निरीक्षक अमित कुमार सिंहा मय हमराह हेड कांस्टेबल धनन्जय राय, हेड कांस्टेबल महेन्द्र प्रताप, हेड कांस्टेबल यशवंत राठौर, हेड कांस्टेबल पंकज लहरी मय चालक का सूर्य प्रताप सिंह थाना देल्हूपुर प्रतापगढ़।
स्पेशल टीम
थानाध्यक्ष मांधाता अरविन्द कुमार सिंह मय स्पेशल टीम हेड कांस्टेबल महेश कुमार सिंह, कांस्टेबल बृजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल सुनील यादव, कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव मय सरकारी वाहन यूपी 70 एजी 3094 मय चालक हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव प्रतापगढ़।
स्वाट टीम/ एसओजी टीम/ सर्विलांस टीम : एसओजी प्रभारी अमित कुमार चौरसिया मय हमराह हेड कांस्टेबल मोहित राज यादव, कांस्टेबल अरविन्द दुबे, कांस्टेबल जागीर सिंह, कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय, कांस्टेबल सनोज व कांस्टेबल संजय यादव मय चालक हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार।















