Join US

फामेश्वरी यादव बनी छत्तीसगढ़ की पहली अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस

By
Published On:
Follow Us

रायपुर, 29 मार्च 2025। फामेश्वरी यादव ने छत्तीसगढ़ की पहली अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस पद हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है। राज्य के गृह मंत्री का प्रभार देख रहे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फामेश्वरी की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

फामेश्वी यादव गरियाबंद जिले की रहने वाली है। गरियाबंद की बेटी फामेश्वरी यादव ने इतिहास रचते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहली अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस बनने का गौरव हासिल किया है।

यह केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है।

फामेश्वरी की यह सफलता राज्य की अन्य युवतियों को भी सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी।

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - editorasr24@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel