• Home
  • धर्म
  • मंदिरों के कपाट बंद, नौ घंटे पहले लगा सूतक, साल का पहला चंद्रग्रहण आज
2026 का पहला चंद्रग्रहण

मंदिरों के कपाट बंद, नौ घंटे पहले लगा सूतक, साल का पहला चंद्रग्रहण आज

प्रयागराज, 3 मार्च 2026। मंदिरों के कपाट बंद हो गये हैं। साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च मंगलवार यानि आज अपरान्ह 3:27 बजे शुरू हो जाएगा। यह शाम 6:57 बजे खत्म होगा। यह चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण लगने से नौ घंटे पहले ही सूतक काल सुबह 6:27 बजे से लग गया है।

आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि सुबह से ही मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिये गए हैं। सूतक काल में पूजा पाठ समेत अन्य मांगलिक कार्य भी वर्जित है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें आसमान में चांद लाल रंग का नजर आएगा।

चंद्रग्रहण के चलते होलिका दहन एक ​दिन पहले यानि 2 मार्च को ही कर दिया गया। रंगभरी होली 4 मार्च को खेली जाएगी। राशियों के अनुसार इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

  • समय थोड़ा सतर्क रहने वाला रहेगा।
  • निवेश से लेकर यात्रा पर जाने तक विशेष सावधानियां रखनी होगी।
  • कार्य में जल्दबाजी करना आपके तनाव को बढ़ा सकता है।

वृषभ राशि

  • धन लाभ और नए घर की प्राप्ति के योग बन सकते हैं।
  • रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।
  • विवाह के योग है और परिवार का सहयोग भी मिलेगा।

मिथुन राशि

  • नई नौकरी की प्राप्ति की संभावना है।
  • कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
  • किसी पर अधिक भरोसा करना आपके दुखों को बढ़ा सकता है।
  • व्यापार करने वालों के कार्यों का विस्तार संभव है।

कर्क राशि

  • अलर्ट रहने की जरूरत रहेगी।
  • खासकर धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें।
  • इस समय भूलकर भी आप भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

सिंह राशि

  • परेशानियां बढ़ सकती हैं और उनके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं।
  • सेहत का भी ध्यान रखना आवश्यक रहेगा।
  • आर्थिक लाभ भी संभव है परंतु खर्च भी अधिक रहेगा।

कन्या राशि

  • समय खास रहेगा और मेहनत का मनचाहा फल प्राप्त होगा।
  • करियर में तरक्की के योग बन सकते हैं।
  • पारिवारिक समस्याओं के चलते परेशान होना पड़ सकता है।

तुला राशि

  • सफलता मिलने के संकेत हैं।
  • सेहत पहले से बेहतर होगी।
  • लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
  • समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि

  • समय सामान्य रहेगा।
  • नियमित कार्यों पर ध्यान दें और विवादों से दूर रहें।
  • धन लाभ हो सकता है पर लेनदेन सावधानी से करें।

धनु राशि

  • जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं।
  • शुरुआत में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है।
  • कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का समय होगा।

मकर राशि

  • लाभ मिलने की संभावना है।
  • व्यापार और नौकरी दोनों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
  • समय आपके लिए कई नई परेशानियां लेकर आ सकता है।

कुंभ राशि

  • लाभ के संकेत हैं।
  • नए अवसर मिल सकते हैं।
  • आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
  • लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पनप सकती हैं।

मीन राशि

  • सावधानी रखने की आवश्यकता है।
  • सेहत और खर्चों पर विशेष ध्यान दें।
  • अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आपके सामने आएंगे।