लखनऊ, 7 सितम्बर 2025। लखनऊ के आलमबाग में स्थित शील्ड डिफेंस एकेडमी में तैयारी कर रहे कृष्णा सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर सफलता का परचम लहराया है। लखनऊ के कृष्णा सिंह, जिन्होंने आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई से पास आउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का गौरवशाली पद हासिल किया है।
इस भव्य परेड की सलामी भारतीय वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ली। इस गौरवमयी पल का साक्षी बनना कृष्णा सिंह और उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए सम्मान का क्षण रहा।
सीडीएस परीक्षा में आल इंडिया 79वीं रैंक हासिल करने वाले कृष्णा सिंह ने शील्ड डिफेंस एकेडमी, आलमबाग शाखा से तैयारी की थी। उनकी इस सफलता पर एकेडमी के संस्थापक निदेशक शिवम शुक्ला, श्रीमती मधुलिका मिश्रा शुक्ला एवं सुश्री पलक मिश्रा ने चेन्नई पहुंचकर उनके साथ अपनी खुशी साझा की।
कृष्णा सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के रूप में कार्यरत एस.पी. सिंह के सबसे छोटे पुत्र हैं। आंतरिक सुरक्षा से जुड़े परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अब देश की सीमाओं की रक्षा का संकल्प लिया है।













