लखनऊ, 26 अगस्त 2025। वर्ष 2025 में देश भर से 45 शिक्षकों को नेशनल स्तर पर पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है। इनमें से दो शिक्षक मधुरिमा तिवारी और रामलाल यादव उत्तर प्रदेश से हैं। दोनों शिक्षक विंध्याचल मंडल के रहने वाले हैं। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।
मधुरिमा तिवारी मिर्जापुर जिले में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रानी कर्णावती में पदस्थ हैं। उन्हें शिक्षण कार्य मेंं उपेक्षित विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। मधुरिमा ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रानी कर्णावती को प्रदेश में एक रोल मॉडल के रूप में विकसित किया है। यह विद्यालय कभी खंडहर जैसा था, अराजक तत्वों का अड्डा था, कोई भी कक्षा पठन-पाठन के योग्य नहीं था, लोगों ने कब्जा कर रखा था। मधुरिमा ने इसे मॉडल स्कूल बना दिया।
रामलाल यादव भदोही जिले के ज्ञानपुर विकासखंड क्षेत्र के बड़वापुर कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। वे यहां 2009 से शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। रामलाल ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के कारण ही उनका चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हुआ है।















