छत्तीसगढ़

महाकालेश्वर ज्वेलर्स के मालिक मुकेश सोनी को धमका रहा जिलाबदर बदमाश, पुलिस नहीं ले रही ऐक्शन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On फ़रवरी 13, 2025
1 min read • 1.2k views
महाकालेश्वर ज्वेलर्स के मालिक मुकेश सोनी को धमका रहा जिलाबदर बदमाश, पुलिस नहीं ले रही ऐक्शन

रायपुर, 13 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस हद तक बढ़ गए हैं कि वे सरेआम सराफा कारोबारी को धमकाने और उसकी कनपटी पर पिस्टल तानने में भी संकोच नहीं कर रहे हैं। महाकालेश्वर ज्वेलर्स के मालिक मुकेश सोनी ने आरोप लगाया कि यासीन अली ईरानी, जो कि जिलाबदर और निगरानीशुदा बदमाश है, ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर उन्हें धमकाया और सोने की अंगूठियां बनाने का दबाव डाला। डर के मारे वह कई दिनों से दुकान नहीं खोल रहे हैं।

मुकेश सोनी का कहना है कि 5 फरवरी को उनके दुकान पर आए यासीन के गुर्गों ने उन्हें माउजर तानकर धमकाया और कहा कि यदि उन्होंने सोने की दो अंगूठियां उधारी में नहीं बनाई, तो परिणाम गंभीर होंगे। कारोबारी ने जब 75% एडवांस भुगतान की मांग की, तो अपराधियों ने उन्हें डराने-धमकाने की साजिश रच डाली।

मुकेश सोनी ने यह भी बताया कि अब भी उनके घर और दुकान के पास संदिग्ध लोग रेकी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कारोबारी ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन एफआईआर में छेड़छाड़ और मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिश से वह निराश हो चुके हैं।

कानून व्यवस्था पर सवाल

रायपुर जैसे संवेदनशील शहर में सरेआम आपराधिक घटनाओं का घटित होना और पुलिस की निष्क्रियता ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। जब एक सराफा कारोबारी अपनी दुकान में सुरक्षित नहीं रह सकता, तो आम नागरिकों का क्या हाल होगा?

यह घटना साफ-साफ दर्शाती है कि रायपुर में अपराधियों का पुलिस से कोई खौफ नहीं है, और वे खुलकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। यदि पुलिस तत्काल कारर्वाई नहीं करती और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, तो यह और भी गंभीर मुद्दा बन सकता है। यह स्थिति राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता का कारण बन चुकी है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।