प्रतापगढ़, 17 अक्टूबर 2025। नगर स्थित राज एंग्लो वैदिक विद्यालय में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं के मध्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी सृजनशीलता और कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाईं।
प्रतियोगिता में रमन हाउस, अशोका हाउस, शिवाजी हाउस और टैगोर हाउस के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रमुख प्रतिभागियों में दिव्यांशी, काजल, सेजल, आर्य वीर, श्रेया, इक्षित, अभिनव, ऋषभ, नितेश, वैष्णवी, पलक और पायल शामिल रहीं।
विद्यालय की संरक्षिका माधुरी पांडेय ने कहा कि रंगोली बनाना हमारी सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। त्योहारों पर इसे सजाकर हम अपनी विरासत को जीवंत रखते हैं। उन्होंने दीपावली को एकता और प्रेम के साथ मनाने का संदेश दिया, जो समाज में सकारात्मकता फैलाता है।
शिक्षकों ने छात्रों की रचनात्मकता की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनके उत्साह को बढ़ाया।कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं में गीता सिंह, विनीता श्रीवास्तव, मनीषा चौधरी, आकांक्षा सिंह, स्वाती, अनन्या दूबे, सरिता पटेल, सौम्या सिंह, सृष्टि शुक्ला और शुभिका मिश्रा सहित कई अन्य उपस्थित रहे।













