यूपी

गौरा क्षेत्र के गांवों को स्वस्थ बनाने शिक्षा और पंचायत विभाग से भी लेंगे सहयोग

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 13, 2026
1 min read • 1.2k views
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा की बैठक

गौरा (प्रतापगढ़), 13 जनवरी 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा के अधिकारियों ने गांवों को स्वस्थ बनाने में शिक्षा और पंचायत विभाग की भूमिका को केन्द्र में रखा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके सिंह की अध्यक्षता में हुई ब्लाक स्तरीय अंतर्विभागीय की बैठक में सहयोगियों ने प्रस्ताव रखा कि इस कार्य में शिक्षकों और पंचायत सहायकों से भी सहयोग लिया जाये तो परिणाम अच्छे होंगे।

बैठक में ऐसे परिवारों को लेकर चिंता व्यक्त की गयी जो नियमित टीकाकरण से दूर रहते हैं। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ऐसे परिवार के लोगों को समझाईश देने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम का भ्रमण संबंधित गांव में कराया जाये। इससे लोगों में जागरूकता बढेगी और वे टीकाकरण समेत स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएंगे।

BMC नरेन्द्र कुमार मिश्र ने कई सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के द्वारा सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलो में प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं से टीकाकरण संबंधी नारों जैसे 5 साल 7 बार, छूटे न टीका एक भी बार का उच्चारण कराया जाये। साथ ही उन्हें शिशु टीकाकरण की अवधि से अवगत कराया जाये। इससे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार अधिक होगा।

उन्होंने बताया कि शिशु के जन्म के बाद 6, 10 और 14 सप्ताह पर टीका लगता है। 9 एवं 16 माह और फिर 5 वर्ष होने पर टीका लगाया जाता है।

BPM गौरा नितिन शर्मा ने सुझाव दिया कि आयुष्मान एवं आभा कार्ड बनाने में पंचायत सहायक से भी सहयोग लिया जाए तो प्रगति बहुत अच्छी होगी। बैठक में ADO (RD) राशिद अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि विनोद शर्मा, ICDS सुपरवाइजर सुनैना, FM शान्तनु द्विवेदी उपस्थित रहे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।