मुंबई, 24 मार्च 2026। मॉडल ईशा रिखी और रैपर बादशाह ने शादी रचा ली है। इस खुलासा मॉडल ईशा रिखी की मां पूनम ने किया है। रैपर बादशाह इन दिनों सुर्खियों में है। उनका ‘टटीरी’ गाना विवादों में है। इस गाने पर कथित अश्लीलता का आरोप लगा है। इन सब के बीच बादशाह ने अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी से चुपचाप शादी रचा ली है। अभिनेत्री की मां पूनम रिखी ने इस तस्वीरों और वीडियो को साझा किया है।
24 मार्च 2026 को ईशा की मां, पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को साझा किया है। तस्वीरों में बादशाह और ईशा शादी के पारंपरिक जोड़े में हैं। दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। दोनों को पंडित के निर्देशानुसार रस्में निभाते हुए भी देखा गया।
तस्वीरों और वीडियो के सामने आने पर रैपर या अभिनेत्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी। करण औजला के एल्बम लॉन्च के मौके पर दोनों एक साथ नजर आए थे।
बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी। 2020 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों की एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है।

















