• Home
  • खेल
  • इसरो के नए अध्यक्ष नारायणन संभाला कार्यभार
इसरो के नए अध्यक्ष नारायणन संभाला कार्यभार

इसरो के नए अध्यक्ष नारायणन संभाला कार्यभार

चेन्नई, 14 जनवरी 2025। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नये अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने कार्यभार संभाल लिया। वह अंतरिक्ष विभाग के सचिव और अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष के रुप में भी कार्य देखेंगे। उन्होंने 13 जनवरी 2025 की दोपहर बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय में निवर्तमान प्रमुख एस. सोमनाथ से पदभार ग्रहण किया।

इससे पहले डॉ. नारायणन ने तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र के निदेशक के रूप में कार्य किया था, जो इसरो के प्रमुख केंद्रों में से एक है, जिसका मुख्यालय तिरुवनंतपुरम के वलियामाला में है और बैंगलोर में एक इकाई है।