• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर की नवनीत कौर आओ बनिए गुरसिख प्यारा क्विज शो में करेंगी डेब्यू, सिख इतिहास पर होगी रोमांचक जंग
रायपुर की नवनीत कौर आओ बनिए गुरसिख प्यारा क्विज शो में करेंगी डेब्यू, सिख इतिहास पर होगी रोमांचक जंग

रायपुर की नवनीत कौर आओ बनिए गुरसिख प्यारा क्विज शो में करेंगी डेब्यू, सिख इतिहास पर होगी रोमांचक जंग

रायपुर, 12 सितंबर 2025। सिख इतिहास, गुरबाणी ज्ञान और गुरमत सिद्धांतों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध टीवी क्विज प्रतियोगिता आओ बनिए गुरसिख प्यारा में रायपुर की नवनीत कौर सलूजा पहली बार शिरकत करने जा रही हैं। नवनीत, जो सरदार गुरप्रीत सिंह की पत्नी हैं, इस शो के माध्यम से न केवल अपने ज्ञान की परीक्षा देंगे, बल्कि सिख समुदाय में एक नई पहचान भी स्थापित करेंगी। शो का वर्ल्डवाइड प्रीमियर एपिसोड रविवार, 14 सितंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे चरदीकला टाइम्स टीवी चैनल पर प्रसारित होगा। यह शो सिख युवाओं को उनके धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने का एक अनूठा मंच है, जो दुनियाभर में लाखों दर्शकों को आकर्षित करता है।

शो का फॉर्मेट बेहद रोमांचक है। प्रतिभागियों को कुल नौ प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं, जिनमें सिख गुरुओं की शिक्षाओं, गुरबाणी की व्याख्या, ऐतिहासिक घटनाओं और सांस्कृतिक तथ्यों पर आधारित प्रश्न शामिल होते हैं। इनमें आडियो-विजुअल राउंड भी है, जो दृश्य और ध्वनि के माध्यम से ज्ञान की गहराई मापता है।

इसके अलावा, दो लाइफलाइन विकल्प जैसे 50:50 या आॅडियंस पोल प्रतिभागियों को मुश्किल सवालों से उबारने में मदद करते हैं। नवनीत कौर ने अपनी तैयारी के बारे में कहा, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। सिख इतिहास और गुरबाणी का ज्ञान अर्जित करना मेरी प्राथमिकता रही है। इस मंच से न केवल सीखने का अवसर मिल रहा है, बल्कि अपने गुरमत ज्ञान को परखने का भी। मैं उत्साहित हूं और पूरी कोशिश करूंगी कि सिख समुदाय का मान बढ़ाऊं।

नवनीत के इस कदम के पीछे उनके ससुर, खरसिया के प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रेम सिंह सलूजा की प्रेरणा प्रमुख है। प्रेम सिंह ने जीवनभर समाज सेवा में समर्पित रहकर सिख मूल्यों सेवा, सिमरन और समानता की मिसाल कायम की है। उनके मार्गदर्शन में नवनीत ने न केवल पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाईं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका अदा की। सिख समुदाय में यह खबर उत्साह ला रही है, क्योंकि नवनीत जैसी युवा महिलाओं का आगे आना परंपरा को नई ऊर्जा देता है।

देखना रोचक होगा कि क्या नवनीत कौर इस कठिन प्रतियोगिता में खिताब जीत पाती हैं। शो का प्रसारण रविवार को होगा, और दर्शक चैनल पर लाइव देख सकेंगे। यह एपिसोड न केवल मनोरंजन देगा, बल्कि सिख धरोहर को युवाओं तक पहुंचाने में भी योगदान देगा। सिख संगठनों ने नवनीत को शुभकामनाएं दी हैं, उम्मीद है कि वे गौरवान्वित करेंगी।