केके साहू बना रहे हैं फिल्म सिंदूर, 2022 के अंत तक रिलीज की संभावना

02-May-2022

रायपुर। छालीवुड में आने वाली फिल्म सिंदूर की चर्चा है। सोशल मीडिया में भी इस फिल्म के नाम की चर्चा है। इसका निर्माण निर्माता केके साहू कर रहे। इस फिल्म को श्री प्रेम कीर्तन शिवरीनारायण के बैनर तले बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि परिवारिक और रोमांटिक इस छत्तीसगढ़ी फिल्म की शूटिंग लगभग 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। सेकंड शेड्यूल की तैयारी मई माह से शुरू होने की सम्भावना है। 

मार्च 2022 में फिल्म सिंदूर का मुहूर्त बलौदाबाजार के लवन में किया गया था। संभावना है कि 2022 के अंत तक यह फिल्म दर्शकों को बड़े परदे में देखने को मिलेगी। फिल्म को सभी वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। शूटिंग  लवन, अहिल्दा, बलौदाबजार, कोरबा तथा रायपुर के खूबसूरत स्थानों में की गई है।

कलाकार

  • अभिनेता अजय साहू 
  • अभिनेत्री अनीता बरेठ
  • सेकंड लीड अभिनेता जागेश वर्मा
  • सेकंड लीड अभिनेत्री रूपा चौधरी
  • हास्य अभिनेता हेमलाल कौशल, पक्लू 85, रंजीत साहू , कुलदीप श्रीवास, संजीव यादव
  • सह अभिनेत्री में अंजू बेबी, नम्रता देशमुख, पूजा टांडेकर
  • चरित्र अभिनेता प्रदीप शर्मा, धर्मेंद्र चौबे, राजेश वाघमारे
  • चरित्र अभिनेत्री में उपासना वैष्णव, लता राही, दिशा फेकर, पिंकी साहू 
  • मुख्य खलनायक अजय पटेल 

फिल्म में अभिनेत्री श्रुति सिंह का जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा। 

फिल्म के बारे में 

  • लेखन और निर्देशन राजेश तिवारी
  • सह निर्देशिका अनुपमा मनहर 
  • एक्शन राज ठाकुर 
  • फाईट मास्टर संजू 
  • म्यूजिक डायरेक्टर नवीन साहू 

गीत सुनील सोनी, अल्का चंद्राकर, अनुराग शर्मा, अनुपमा मिश्रा, श्रद्धा मंडल, नवीन साहू और कंचन जोशी ने अपने मधुर स्वर से सजाया है । कोरियोग्राफी मास्टर निशांत उपाध्याय, चंदन दीप और बाबा बघेल ने की है। 

मुख्य कॉमेडी विलेन में मोहन चौहान है। मेकअप प्रवीण सिंह ने किया है। लाईट का काम दीपक ने संभाला है।  फिल्म में प्रोडक्शन की जिम्मेदारी युवराज साहू ने संभाल रखी है। ड्रेस डिजाईन महिमा साहू ने किया है। फिल्म के पीआरओ दिलीप नामपल्लीवार हैं। 

Related News
thumb

43 वर्ष की हुयी बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी

13 मई 2024 को बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी 43 वर्ष की हो गयी है। 13 मई 1981 को कनाडा के सार्निया ओंटारियो में जन्मीं सनी लियोनी का असली नाम करनजी...


thumb

फिल्म सिकंदर में अभिनय करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म सिकंदर में काम करती नजर आ सकती है। सलमान खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिक...


thumb

नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...