यशोमती मैया के नंदलाला में नंद महाराज के रोल में नजर आएंगे एक्टर राहुल शर्मा

04-May-2022

मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का आगामी शो यशोमती मैया के नंदलाला एक ऐसी कहानी है, जिसमें यशोदा के नजरिए से मां-बेटे का रिश्ता दिखाया गया है। जहां इससे पहले ये खुलासा हुआ था कि मशहूर टेलीविजन एक्टर नेहा सरगम, यशोदा का रोल निभाएंगी, वहीं अब खबर आ रही है कि जाने-माने एक्टर राहुल शर्मा इस शो में नंद महाराज का रोल निभाते नजर आएंगे। राहुल कई पौराणिक शोज में काम कर चुके हैं और अब वे नंद महाराज का रोल निभाने को लेकर उत्साहित हैं, जो हर बात पर ध्यान देते हैं, अपने चेहरे पर हमेशा मुस्कान लिए रहते हैं और एक प्यारे पिता की तरह कृष्ण का लाड़ दुलार करते हैं।
 
राहुल बताते हैं, मेरी तरह हम सभी भगवान कृष्ण की कथाएं सुनकर बड़े हुए हैं और इस शो में नंद महाराज का किरदार निभाना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। मैं इस मौके के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मुझे विश्वास है कि दर्शक इस शो को अपना ढेर सारा प्यार देंगे। यशोमती मैया के नंदलाला में एक अनकही कथा का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर किया जाएगा।

Related News
thumb

43 वर्ष की हुयी बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी

13 मई 2024 को बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी 43 वर्ष की हो गयी है। 13 मई 1981 को कनाडा के सार्निया ओंटारियो में जन्मीं सनी लियोनी का असली नाम करनजी...


thumb

फिल्म सिकंदर में अभिनय करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म सिकंदर में काम करती नजर आ सकती है। सलमान खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिक...


thumb

नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...