• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में दो दिन और धान खरीदेगी सरकार, जानिए कब और किससे…
छत्तीसगढ़ में दो दिन और धान खरीदेगी सरकार

छत्तीसगढ़ में दो दिन और धान खरीदेगी सरकार, जानिए कब और किससे…

रायपुर, 3 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में सरकार दो दिन और धान खरीदेगी। इसके लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित और मांग को ध्यान में रखकर धान खरीदी की तिथि में दो दिवस की वृद्धि का अहम निर्णय लिया है।

कब और किसका खरीदा जाएगा धान

  • 5 और 6 फरवरी को राज्य के ऐसे किसान जो पंजीकृत है और जिनका टोकन कट चुके है, उन किसानों का धान खरीदा जाएगा।
  • 15 नवम्बर 2025 से शुरू धान खरीदी का महाभियान के तहत 31 जनवरी 2026 तक 25 लाख 11 हजार से अधिक किसानों से लगभग 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।
  • धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 33 हजार 149 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत किया जा चुका है।
  • सरकार द्वारा धान खरीदी की तिथि बढ़ाये जाने से अब उन छूटे हुए किसान भी सुगमतापूर्वक अपना धान बेच सकेंगे।

खुले 2,740 धान उपार्जन केंद्र

राज्य में इस खरीफ सीजन के लिए 27 लाख 43 हजार 145 किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रदेशभर में संचालित सभी 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, डिजिटल निगरानीयुक्त और पूर्णत: पारदर्शी ढंग से संचालित की गयी। शासन की यह व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है कि वास्तविक किसान को ही लाभ मिले और बिचौलियों अथवा फर्जी प्रविष्टियों की कोई गुंजाइश न रहे।