छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक, रमन सिंह बने समन्वयक

छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक, रमन सिंह बने समन्वयक

Chhattisgarh

संसद में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में में बनी तीन राज्यों की कमेटी

रायपुर, 24 सितंबर 2024। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक होगी। इस आयोजन के जनवरी 2025 में होने की संभावना है। इसकी रुपरेखा संसद भवन दिल्ली में आयोजित दसवें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र की कार्यकारिणी में तय की गयी।

छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी संसदीय संघ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ समेत इन तीनों राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की एक कमेटी गठित की गयी है। छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को इस कमेटी का समन्वयक बनाया गया है।

मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी कमेटी के सदस्य होंगे। संसद भवन में हुई कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि तीनों राज्यों में एक-एक संसदीय संघ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में जनवरी 2025 में यह कार्यक्रम प्रस्तावित है।

संसदीय कार्यक्रम में क्या होगा?

  • पंचायती राज संस्थाओं के लिए आउटरीच कार्यक्रम होंगे।
  • शहरी स्थानीय निकायों के लिए आउटरीच कार्यक्रम होंगे।
  • युवा विधायकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित होंगे।
  • महिला विधायकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम होंगे।
  • राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की स्थायी समितियों/वित्तीय समितियों के सम्मेलन होंगे।
  • विधायकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम किये जाएंगे।
  • महत्वपूर्ण सार्वजनिक हस्तियों की स्मृति में कार्यक्रम होंगे।
  • भारत का संविधान, संसदीय लोकतंत्र आदि विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
  • महिलाओं, छात्रों और युवाओं को लक्ष्यित करने वाले विशिष्ट कार्यक्रम होंगे।
  • विधायी प्रारूपण में प्रशिक्षण जैसे विषय भी इन संसदीय कार्यक्रमों का हिस्सा होंगे।