यूपी

राजा भइया के खास मयंकेश्वर शरण सिंह बने प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जून 3, 2026
2 min read 1.2k views
Mayankeshwar Sharan Singh is the Minister-in-charge of Pratapgarh.

प्रतापगढ़, 3 जून 2026। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मिशन 2027 को फतह करने के लिए सियासी गोटियां बिछानी शुरू कर दिया है। प्रतापगढ़ में कुंडा के विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के खास मयंकेश्वर शरण सिंह को प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले जिले के प्रभारी मंत्री रहे परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह को देवरिया का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

जिले के नये प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रायबरेली जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और योगी सरकार में राज्य मंत्री हैं। वे तिलाई स्टेट के राजा भी हैं। कुंडा के विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के वे काफी करीबी हैं। प्रतापगढ़ जिले में लंबे समय से राजघरानों का सियासी प्रभाव रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि मयंकेश्वर शरण सिंह को प्रभारी मंत्री बनाकर प्रतापगढ़ में योगी सरकार ने राजघरानों के सियासी प्रभाव को साधने की कोशिश की है।

उत्तर प्रदेश में 2027 के शुरुआती महीनों में ही विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में सभी राजनैतिक दलों ने तैयारी तेज कर दिया है। प्रतापगढ़ में भाजपा का यह सियासी दांव कितना प्रभावी होगा यह तो आने वाला समय बताएगा।

किसे दी गयी कहां की जिम्मेदारी

  • भूपेंद्र सिंह चौधरी: आगरा और कासगंज
  • मनोज पांडेय: सीतापुर
  • सुरेश कुमार खन्ना: वाराणसी और लखनऊ
  • सूर्य प्रताप शाही: अयोध्या और बस्ती
  • स्वतंत्र देव सिंह: प्रयागराज और गोरखपुर
  • बेबी रानी मौर्य: इटावा और हाथरस
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी: अलीगढ़ और फिरोजाबाद
  • जयवीर सिंह: झांसी और फर्रुखाबाद
  • धर्मपाल सिंह: गाजियाबाद और रामपुर
  • नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’: मिर्जापुर और चित्रकूट
  • अनिल राजभर: आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर
  • राकेश सचान: रायबरेली और कन्नौज
  • अरविंद कुमार शर्मा: जौनपुर और भदोही
  • योगेंद्र उपाध्याय: कानपुर नगर
  • आशीष पटेल: गोंडा
  • संजय निषाद: कानपुर देहात
  • ओम प्रकाश राजभर: अंबेडकरनगर
  • नितिन अग्रवाल: लखीमपुर खीरी
  • कपिल देव अग्रवाल: बिजनौर
  • संदीप सिंह: मथुरा
  • गुलाब देवी: अमरोहा
  • गिरीश चंद्र यादव: सुल्तानपुर
  • असीम अरुण: हरदोई और मेरठ
  • जेपीएस राठौर: संभल और बरेली
  • दयाशंकर सिंह: देवरिया और मऊ
  • दिनेश प्रताप सिंह: बांदा और बहराइच
  • अरुण कुमार सक्सेना: बदायूं
  • सोमेंद्र तोमर: मुजफ्फरनगर
  • मयंकेश्वर शरण सिंह: प्रतापगढ़
  • दिनेश खटीक: शामली
  • संजीव गोंड: चंदौली
  • बलदेव सिंह औलख: पीलीभीत
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार और संपादक हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ASR24 News के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। रमेश मुख्य रूप से राजनीति, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी पहुँचाना है। आप उनसे उनकी आधिकारिक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। https://www.facebook.com/asr24news https://twitter.com/asr24news https://www.youtube.com/@asr24news