रायपुर, 19 जून 2025। भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को रायपुर के विवेकानंद विमान तल पर समाजसेविका प्रज्ञा निर्वाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक साधु से सेवक भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन मंत्री पवन साय, वरिष्ठ नेता व मंत्री केदार कश्यप, और धर्म स्तंभ कौंसिल के डॉ. सौरभ निर्वाणी उपस्थित रहे।
प्रज्ञा निर्वाणी, जो पूर्व जिला पंचायत सदस्य और महिला अधिकारों के लिए कार्यरत हैं, ने बताया कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री मोदी के सनातन संस्कृति, राष्ट्र धर्म, और सामाजिक चेतना के प्रति समर्पण को दर्शाती है। शिव प्रकाश ने इस भेंट को हर्षोल्लास के साथ स्वीकार किया और प्रज्ञा को संगठनात्मक समर्पण व सनातन मूल्यों के संरक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं।
अजय जामवाल ने प्रज्ञा के महिला सशक्तिकरण, छत्तीसगढ़ी संस्कृति संरक्षण, और समाज सेवा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र में बंदेलीन (जंगली सुअर) की समस्या के समाधान के लिए शासन स्तर पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।













