प्रतापगढ़, 22 फरवरी 2026। यूपी में प्रतापगढ़ के शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध तेज कर दिया। आंदोलन के क्रम में शिक्षकों ने 22 फरवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर ट्वीट किया। 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे। 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष दोपहर 1 से 4 तक धरना देंगे। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कोप्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।
यह रणनीति उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बनाई गई है। बैठक में जिला मंत्री विनय सिंह, मांधाता इकाई के मंत्री रामानंद मिश्रा उपस्थित रहे।
रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि आज सभी शिक्षक साथियों को एकजुट होने की आवश्यकता है। सरकार शिक्षकों के हितों की अनदेखी कर रही है। असंवैधानिक कानून के द्वारा शिक्षकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। इसके कारण शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। लगातार अनेक प्रकार के ऐप विकसित करके अनावश्यक सूचनाओं का बोझ शिक्षकों के ऊपर डाला जा रहा है। इससे शिक्षकों का मूल कार्य प्रभावित हो रहा है।
बैठक में रमेश मिश्रा, महेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, प्रेम कुमार, अरुण कुमार सिंह, दिनेश मौर्य, रमेश बहादुर सिंह, राकेश बहादुर सिंह, आशीष शुक्ला, शिव प्रकाश, समीम, रमाशंकर, राजकमल,राजेंद्र, शिवभूषण, मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
ब्लॉक संसाधन केंद्र विकासखंड बिहार में भी खंड कार्य समिति एवं संघर्ष समिति की बैठक हुई। संचालन प्रभा शंकर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर बिहार विकासखंड के मंत्री बालेंद्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष मोहम्मद साबान राघवेंद्र मिश्रा, अतुल मिश्रा, आशुतोष गुप्ता ,उमेंद्र तिवारी, सूर्यदेव , आनंद , वाहिद खान , नीरज मिश्रा , धर्मेंद्र, प्रभात मिश्रा , शशिकांत, कृष्ण कुमार , रविंद्र ,अखिलेश सिंह, विनोद कुमार, नियाजुल्लाह, आलोक रंजन आदि उपस्थित रहे।














