प्रतापगढ़, 30 अगस्त 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में प्राथमिक विद्यालयों में हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कर रहा है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग इकाई बाबागंज द्वारा बीआरसी बहोरिकपुर सभागार में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार मिश्र रहे। श्री मिश्र ने कहा कि शिक्षक-विद्यार्थी की पहचान का केंद्र बिंदु विद्यालय के प्रति समर्पण और प्रेरणास्पद कार्य से होती है। इसके लिए सतत एवं समग्र साधना की आवश्यकता है।
खंड शिक्षा अधिकारी श्री मिश्र ने सभागार में उपस्थित शिक्षकों से इस आयोजन के पंच प्रण संकल्प को प्रत्येक शनिवार को अपने विद्यालयों में क्रियान्वित रखने का संकल्प सहित निर्देश भी दिया। उन्होंने महासंघ के ऐसे कार्यों की सराहना किया। इस मौके पर शिक्षक, शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों सहित कार्यालय के कर्मियों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए संस्कार, सेवा और समर्पण युक्त शिक्षा प्रदान करने की शपथ लिया।
प्रदेश कार्य समिति की सदस्या व जिला उपाध्यक्ष डा. राजश्री पाण्डेय ने महासंघ के ऐसे पुनीत कार्यों को समाज एवं विद्यालय परिवार के लिए सतत साधना बताया। उन्होंने कहा कि आरएसएम बाबागंज ने सदैव संगठन के लिए नए आयाम दिए हैं। 1 सितंबर को आयोजित यह कार्य भी एक कीर्तिमान स्थापित करेगा।
अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय ने विश्वास दिलाया कि हरेक अच्छे कार्यों को पूरे ब्लॉक के शिक्षक मनोयोग से करेंगे। महामंत्री अरुण कुमार द्विवेदी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए सहयोग की अपील किया।
इस अवसर पर संयोजक कृपा शंकर पांडेय प्राचार्य, उपाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, निशांत शुक्ल, विनीत त्रिपाठी, आलोक सिंह, अमरनाथ विश्वकर्मा, सिद्धार्थ पांडे, उमाकांत द्विवेदी, डा. शिवाकांत द्विवेदी, विनोद तिवारी, स्कंद कुमार, राजेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षा परिवार के लोग मौजूद रहे।














