यूपी

प्रतापगढ़ की नहरों में 3 माह से नहीं आ रहा पानी, सीडीओ के सामने उठा मामला

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 21, 2026
1 min read • 1.2k views
प्रतापगढ़ की नहरों में 3 माह से नहीं आ रहा पानी

प्रतापगढ़, 21 जनवरी 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले की नहरों में पानी नहीं आ रहा है। य​ह स्थिति नवंबर 2025 से बनी हुई है। यानि जिले की नहरों में पिछले लगभग तीन माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो पायी है। ऐसे में फसलों की सिंचाई किसान कैसे कर रहे हैं, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में कृषि और किसान हैं फिर भी जिले के अधिकारी लापरवाह बने हुए है। 21 जनवरी को यह मामला मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ डॉ दिव्या मिश्रा के सामने किसानों ने उठाया।

21 जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के सभागार कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी डॉ दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिला उद्यान अधिकारी, खाद्य विपणन अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबन्धक बैंक आफ बड़ौदा, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई, अधिशाषी अभियन्ता लघु सिंचाई, जिला कृषि अधिकारी/जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला प्रबन्धक, प्रधानमंत्री फसल बीमा, दुग्ध विकास प्रभारी, अधिकारियों उपस्थिति रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में मौजूद किसानों की समस्या सुनी। अनन्त तोमर ग्राम-जेठवारा विकासखण्ड-लक्ष्मणपुर ने अवगत कराया गया है कि नहरों में माह नवम्बर 2025 से अभी तक पानी न आने से किसान परेशान हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि पानी आपूर्ति कम होने के कारण नहरों में कम मात्रा में पानी छोड़ा गया है।

प्रिन्स प्रजापति ग्राम-मण्डल भासौं विकासखण्ड-बिहार द्वारा बारो सहकारी समिति में खाद न मिलने की शिकायत की गयी है। मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक आयुक्त एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता एवं जिला कृषि अधिकारी प्रतापगढ़ को खाद उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

राम खेलावन पटेल ग्राम-धरौली विकासखण्ड-सण्डवाचन्द्रिका ने अवगत कराया कि धरौली में साधन सहकारी समिति में किसानों को मेम्बर नहीं बना रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को निर्देशित किया कि इच्छुक किसानों को मेम्बर बनाया जाये।

उप कृषि निदेशक ने उपस्थित किसानों को फाॅर्मर रजिस्ट्री के बारे में जानकारी दी। साथ ही कृषकों को अवगत कराया गया कि यदि उन्हे कभी भी किसी भी तरह की समस्या होती है तो वे उनके सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है। बैठक के अन्त में उप कृषि निदेशक, प्रतापगढ़ द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।