गौरा ब्लॉक में संचारी रोग निवारण अभियान पर संवेदीकरण सत्र आयोजित

गौरा ब्लॉक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर संवेदीकरण सत्र आयोजित

Pratapgarh

गौरा, 8 अक्टूबर 2024। गौरा ब्लॉक के सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में एक संवेदीकरण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें BMC नरेंद्र कुमार मिश्र ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा, जबकि दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा।

इस अभियान के दौरान आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर स्वच्छता और मच्छरों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देना आवश्यक होगा। इसके साथ ही, परिवारों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करने और उन्हें प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा।

सत्र में सीडीपीओ ने पिछली बार की तुलना में इस वर्ष दस्तक अभियान को और बेहतर ढंग से संचालित करने पर बल दिया। बैठक में सुनैना सुपरवाइजर, मनोज मिश्र (स्वास्थ्य पर्यवेक्षक) और आशीष एआरओ भी उपस्थित थे।