शरवरी वाघ ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

शरवरी वाघ ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

Bollywood

मुंबई, 22 सितंबर 2024। भारतीय सिनेमा की उभरती हुई अदाकारा शरवरी वाघ ने इस साल अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। उनकी फिल्म मुंज्या में दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। शरवरी ने अपनी इस सफलता को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आभार व्यक्त किया है।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए शरवरी ने लिखा, इस साल की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री… विश्वास नहीं हो रहा! मुझे यह सम्मान देने के लिए एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद। उन्होंने अपनी फिल्मों मुंज्या, महाराज और वेदा के निर्देशकों, सह-कलाकारों और क्रू का भी आभार जताया और दर्शकों को उनके असीम प्रेम के लिए धन्यवाद दिया।

मुंज्या के बाद शरवरी की लोकप्रियता आसमान छू रही है। इस साल उन्होंने महाराज और वेदा जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा, जिनमें उनकी खूब तारीफ हुई। उनके इस नए अवॉर्ड से यह साफ है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बना चुकी हैं।

शरवरी की इस उपलब्धि पर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।