खैरागढ़ की रानी राजलक्ष्मी बनीं सोशल जस्टिस आर्गनाइजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष

रायपुर, 16 अक्टूबर 2024। रानी राजलक्ष्मी तिवारी को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस आर्गनाइजेशन ने महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रानी राजलक्ष्मी तिवारी छत्तीसगढ़ की संगीत नगरी खैरागढ़ की रहने वाली हैं।

इससे पहले वह छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष थीं। उन्होंने ब्लड डोनेशन, कानून जागरूकता, पुलिस थाना महिला सेल काउंसलर जैसे कई जनहित कार्य किए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में, वे भारत के प्रत्येक प्रदेश में संगठन के प्रतिनिधियों का चयन करने में मदद करेंगी।

राजलक्ष्मी ने संगठन के अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह और राष्ट्रीय प्रभारी ईश्वर जोशी के प्रति आभार व्यक्त किया है।