Join US

भारत विरोधी सोरोस और हिलेरी को अमेरिका का सर्वोच्च सम्मान

By
Published On:
Follow Us

वाशिंगटन, 5 जनवरी 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों की सूची जारी की। इस सूची में पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, विवादास्पद इन्वेस्टर और भारत-विरोधी अभियानों के लिए कुख्यात जॉर्ज सोरोस, विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी, और फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने अमेरिका की समृद्धि, सुरक्षा, या मूल्यों को बढ़ाने में असाधारण योगदान दिया है। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, इन व्यक्तियों ने न केवल अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता दिखाई है बल्कि मानवता की भलाई के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।

94 वर्षीय हंगरी में जन्मे जॉर्ज सोरोस का चयन इस पुरस्कार के लिए बेहद विवादित माना जा रहा है। भारत-विरोधी अभियानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर उनके निरंतर हमलों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर विवादास्पद बना दिया है। सोरोस पर आरोप है कि उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने के लिए धन का उपयोग किया।

भारत में, सोरोस समर्थित संगठनों द्वारा फंडेड रिपोर्ट्स और अभियानों ने अक्सर राजनीतिक विवाद खड़े किए हैं। पिछले वर्ष हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद, उनकी संस्था ने प्रधानमंत्री मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के बीच कथित संबंधों को उजागर किया था, जिसके बाद भारतीय राजनीति में भारी हंगामा हुआ।

सोरोस ने एक बार दावा किया था कि अडानी विवाद मोदी सरकार की सत्ता पर पकड़ को कमजोर करेगा और भारत में लोकतांत्रिक पुनरुत्थान को जन्म देगा।

पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, जो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद से राजनीति में अपेक्षाकृत कम सक्रिय रही हैं, को इस सम्मान से नवाजने का निर्णय उनकी दीर्घकालिक सेवा और महिलाओं के अधिकारों के लिए उनके योगदान को मान्यता देता है।

हालांकि, जॉर्ज सोरोस और हिलेरी क्लिंटन को इस सम्मान से नवाजने पर अमेरिका के अंदर और बाहर से विरोध के स्वर उठे हैं। टेक अरबपति एलन मस्क ने इस फैसले को “हास्यास्पद” बताया और सोरोस पर मानवता के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम अमेरिका का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जिसे 1963 में राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी ने शुरू किया था। यह उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रयासों से अमेरिकी समाज को मजबूत किया है।

समारोह के दौरान सभी सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति और उनके योगदान को राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा व्यक्तिगत रूप से सराहा जाएगा। हालांकि, सोरोस की विवादित छवि इस आयोजन पर छाया डाल सकती है।

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - editorasr24@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel