छत्तीसगढ़ के खिलाडि़यों को दी गई एंटी डोंपिंग नियमों की जानकारी

रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने 14 जुलाई 2026 को विभिन्न वर्गाें एवं श्रेणियों के पुरुष-महिला खिलाडि़यों एवं सपोर्ट स्टाॅफ के लिए सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में एंटी डोपिंग संबंधी नियमों की जानकारी प्रदान की गयी।

सेमीनार मे नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) की ओर से डाॅं. नेहा सिंह उपस्थित रहीं। उन्होनें सभी खिलाडि़यों को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के एंटी करप्शन नियमों की व्यापक जानकारी प्रदान की। डाॅ. नेहा ने सभी खिलाडि़यों एवं संबंधित सर्पोट स्टाॅफ को डोपिंग से बचने हेतु आवश्यक उपाय एवं सावधानियों से अवगत कराया।

साथ ही ऐसे माध्यम उपलब्ध कराये जहां से खिलाडीगण प्रतिबंधित दवाईयों तथा खाद्य पदार्थों की जानकारी प्राप्त कर सकते है। सेमिनार में पुरुष तथा महिला वर्ग के विभिन्न श्रेणीयों के खिलाडियों तथा सर्पोट स्टाॅफ सहित लगभग 200 प्रतिभागी सम्मिलित हुये।