• Home
  • छत्तीसगढ़
  • फिल्मी पर्दे पर युवाओं ने फिल्माया चरचरी गांव का दर्द
फिल्मी पर्दे पर दुनिया देखेगी छत्तीसगढ़ के चरचरी गांव का दर्द, 29 सितंबर को रिलीज होगी दंतेला

फिल्मी पर्दे पर युवाओं ने फिल्माया चरचरी गांव का दर्द

रायपुर, 4 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक गांव चरचरी है। चरचरी गांच बीहड़ जंगलों के बीच बसा है। इस गांव में आज भी लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर है। इस समस्या से देश दुनिया को अवगत कराने के लिए नवाचारी युवाओं ने फिल्म बना डाली। इस फिल्म का नाम रखा गया है दंतेला। फिल्म बनाने वालों का दावा है कि छत्तीसगढ़ की यह पहली सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। 29 अगस्त 2025 को इस फिल्म को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में कर दिया गया।

फिल्म के निर्देशक शांतनु पाटनवार ने 4 सितंबर 2025 को रायपुर प्रेस क्लब में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा में पहली बार एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म दंतेला बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है। यह फिल्म हॉरर, कॉमेडी और ड्रामा का अद्वितीय संगम है। फिल्म में चरचरी गांव की सच्चाई से जुड़ी घटनाओं को रोमांच, डर और हास्य के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया गया है।

फिल्म दंतेला के बारे में

  • लीड एक्टर: विशाल
  • एक्ट्रेस: राया डिंगोरिया, ज्योत्सना ताम्रकार
  • लोकप्रिय गाना: काली आवत
  • कॉमेडी: अनिल सिन्हा
  • लीड विलेन: डॉ. राज दीवान
  • अन्य कलाकार: अमन सागर, डॉ. कार्तिक सोनी, डॉ. प्रवीन मित्तल, डॉ. सुरेश प्रभाकर, डॉ. इशी मंद्रीक, सुनील कुमार साहू