पुरानी पेंशन बहाल करने की मांंग को लेकर प्रतापगढ़ में शिक्षकों और कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च

प्रतापगढ़, 1 अगस्त 2025। एनएम ओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बन्धु के आह्वान पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच प्रतापगढ़ के नेतृत्व में नई पेंशन योजना, एकीकृत पेंशन योजना, निजीकरण एवं स्कूलों के मर्जर के खिलाफ बाइक रोषमार्च निकाला गया। रोष मार्च का उद्देश्य पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सरकारी सेवाओं के निजीकरण पर रोक और शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित रखने की मांगों को मजबूती से उठाना था।

मार्च में हजारों की संख्या मे शिक्षक,कर्मचारी, विभिन्न समर्थित संगठनों द्वारा भुपियामऊ से प्रारंभ होकर भंगवा चुंगी, तिलक कालेज, एमडीपीजी कालेज, सदर तहसील, घंटाघर, सदर मोड़, केपी कॉलेज,जीआईसी, जिला अस्पताल, राजापाल टंकी, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, विकास भवन, मीरा भवन, रोडवेज अड्डा और अंबेडकर चौराहा पर पहुंचा। पूरे मार्ग में कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्रों का जबरदस्त उत्साह व जनसमर्थन देखने को मिला।

मार्च के समापन पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन सौपते हुए जिलाध्यक्ष सी.पी.राव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली,निजीकरण की समाप्ति पर यदि सरकार कोई निर्णय नही लेती है तो 25 नवंबर को हम दिल्ली की चढाई करेंगे। कार्यक्रम को अटेवा जिला महामंत्री विनय प्रताप सिंह, मण्डलीय महामंत्री डा. विनोद त्रिपाठी, ग्रामीण सफाई कमर्चारी संघ जिलाध्यक्ष अयोध्या यादव, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष डा. अनिल पाण्डेय, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष करुणेश सिंह ‘मुन्ना’, रेलवे संगठन के जिला जिलाध्यक्ष अजय कुमार, सेक्रेटरी रमेश गुप्ता, लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष ऐनुल हसन, जिला संयोजिका पावर्ती विश्वकर्मा, वेद प्रकाश आर्यन प्रदेश आई.टी.सेल सहप्रभारी सहित अन्य वक्ताओं ने सरकार को आगाह किया कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। अंत मे जिला कार्यक्रम प्रभारी सुरेन्द्र विमल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डा.रजनीश रत्न वर्मा, सुरजीत कुमार, विश्वदीप सिंह, शोभा शर्मा, प्रदीप सरोज, संजय यादव, राजेन्द्र वर्मा, विजय शंकर गुप्ता, ओंकारनाथ, रमेश गौड, दिनेश सरोज, अखिलेश प्रतापगढी, शरद सिंह, जे.के.शर्मा, अरशद अली, लालमणि, बबलू सोनी, राम विशाल पाल, रमेश राव, धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, रामलाल गुप्ता, अरविंद कुमार विंद, करुणा शंकर यादव, डा. दिनेश वर्मा, अरुण गौतम, बसंतलाल, दिनेश चौधरी, संजय सरोज, उदय सिंह, अखिलेश सरोज, अमरनाथ, धर्मराज, कपिल वर्मा, जीतेन्द्र प्रसाद, राजेश वर्मा, पंकज सिंह, राजकुमार, दया शंकर शुक्ल, पन्ना लाल, संजय कुमार, भूपेन्द्र गुलशन, संदीप यादव, राजेश यादव, नशीमा बानो, प्रतिभा तथा विभिन्न कमर्चारी संगठनों, शिक्षक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी रही।