• Home
  • यूपी
  • योगी सरकार ने बजट में युवाओं के लिए खोला खजाना…
UP Budget 2026

योगी सरकार ने बजट में युवाओं के लिए खोला खजाना…

लखनऊ, 11 फरवरी 2026। चुनावी वर्ष के बजट में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खजाना खोल दिया है। बुधवार 11 फरवरी को सरकार ने विधानसभा में 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश किया। इस बजट में निवेश, रोजगार, बुनियादी विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान रखा गया है। लड़कियों के लिए भी सरकार ने एलान किया है।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। विधान चुनाव से पहले यह दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है।

बजट में खास क्या

  • 10 लाख युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे।
  • लड़कियों की शादी के लिए सरकार एक लाख रुपये देगी।
  • पीपीपी मोड में कौशल संवर्द्धन और जॉब प्लेसमेंट केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
  • महिलाओं के लिए अलग केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
  • कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
  • जनविश्वास सिद्धांत के आधार पर उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन, लाइसेसिंग आदि कार्यवाहियों को और अधिक सहज एवं सुगम बनाया जाएगा।

एग्री-एक्सपोर्ट हब की स्थापना होगी

विश्व बैंक सहायतित यूपी एग्रीज परियोजना के अन्तर्गत एग्री-एक्सपोर्ट हब की स्थापना कराई जाएगी। एसडीजी इंडिया इण्डेक्स में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग जो वर्ष 2018-2019 में 29 वें स्थान पर थी, बेहतर होकर वर्ष 2023-2024 में 18 वें स्थान पर आ गयी है। भारत की 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेन्ट्स इकाईयां प्रदेश में स्थित हैं। प्रदेश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44,744 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।