Join US

भगवान राम के भाई भरत की विश्राम स्थली है बेल्हा देवी धाम: धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास

प्रतापगढ़, 30 सितंबर 2025। मां बेल्हा देवी धाम में संस्कृति निदेशालय के द्वारा आयोजित सांय कालीन भजन संध्या में जनपद प्रतापगढ़ के उदीयमान कलाकार आशीष शर्मा एवं उनके सहयोगियों द्वारा भजन की रंगारंग प्रस्तुति की गई। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट वरिष्ठ नेता भाजपा ने सभी कलाकारों को माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया।

धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने आशीष शर्मा एवं उनके सहयोगियों को अंगवस्त्रम एवं भगवान श्री जगन्नाथ जी का महाप्रसाद प्रदान करके उनके मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के अथक प्रयास से मां बेल्हा धाम का जो सौंदर्यीकरण कारण हुआ है वह सराहनीय है। यहां मंदिर की व्यवस्था मुन्ना सिंह के द्वारा संपन्न कराई जा रही है वह भी अतुलनीय है।

रेनू रंग भारती सहायक निदेशक संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश ने यहां की भजन संध्या के लिए आशीष शर्मा का चुनाव किया इसके लिए हम प्रतापगढ़ वासी कृतज्ञ है। इसी स्थान से भरत जी चित्रकूट से लौटते समय गुरु वशिष्ठ माता कौशल्या, कैकेई एवं सुमित्रा तथा पुरवासियों के साथ सई को पार करके देवग्राम वराछा में विश्राम किया था। यह भरत विश्राम स्थली है गोस्वामी जी कहते हैं। सई उतरि गोमती नहाए चौथे दिवस अवधपुर आए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार राज नारायण शुक्ल राजन, आदित्य मिश्रा, दिनेश शर्मा प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह सदस्य विधान परिषद पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश, डॉ अवंतिका पांडे, सुधांशु रंजन मिश्रा, प्रदेश सह मंत्री एबीवीपी, विभाग संगठन मंत्री अनिल कुमार, पूर्व नगर मंत्री प्रभाकर पांडे, कवियत्री कल्पना तिवारी, कनक तिवारी, उमेश सिंह एडवोकेट, सुभाष पांडे, विजय मिश्रा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, राजू शर्मा, उमेश चंद्रा, आदित्य श्रीवास्तव, उमेश, इंदू, दिव्यांश सहित अनेक संभ्रांतगण एवं भारी संख्या में दर्शनार्थी तथा श्रोतागण उपस्थित रहे।