विजया राहटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त


नई दिल्ली 19 अक्टूबर 2024। श्रीमती विजया राहटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार 19 अक्टूबर को बताया कि वह आयोग की 9वीं अध्यक्ष होंगी। यह अधिसूचना शुक्रवार देर शाम जारी की गयी।

इस नियुक्ति के साथ विजया राहटकर राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष पद संभालने वाली महाराष्ट्र की पहली महिला बन गई हैं। उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा।

कौन हैं विजय राहटकर

विजया राहटकर मूल रुप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। वह बीजेपी के वफादार नेताओं में से एक हैं। विजया राहटकर महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर की मेयर थीं। मेयर के रूप में विजया रहाटकर ने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर में कई विकास कार्य किये।

उनके कार्यकाल में शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर भौतिक सुविधाओं तक कई महत्वपूर्ण कार्य शुरू हुए। मेयर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, विजया राहटकर महाराष्ट्र मेयर काउंसिल की अध्यक्ष और अखिल भारतीय मेयर काउंसिल की उपाध्यक्ष भी थीं।

इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र महिला आयोग की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने वहां भी अपनी छाप छोड़ी। उनके काम को देखते हुए अब सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

1992 में राष्ट्रीय महिला आयोग का हुआ था गठन

राष्ट्रीय महिला आयोग को कई महत्वपूर्ण शक्तियां दी गई हैं. महिलाओं के विकास के लिए कानूनी और संवैधानिक मुद्दों की समीक्षा करना, महिलाओं के मुद्दों का समाधान करना,संसदीय और विधायी सिफारिशें करना, महिलाओं की शिकायतों का संज्ञान लेना और उचित स्तर पर उन शिकायतों का निवारण करना, उनके अधिकारों में शामिल है.

महिला आयोग के पास महिलाओं से संबंधित नीतिगत मामलों पर केंद्र और राज्य सरकारों को सलाह देने की कई शक्तियां हैं साल 1992 में एक विशेष कानून के तहत महिला आयोग की स्थापना की गई. महिला आयोग को सिविल न्यायालय की शक्तियां दी गई हैं.