योगी सरकार ने की 74 पीपीएस अफसरों की तैनाती

योगी सरकार ने की 74 पीपीएस अफसरों की तैनाती, शशांक शेखर त्रिपाठी को प्रतापगढ़ भेजा

Bureaucracy Pratapgarh

लखनऊ, 2 सितंबर 2024 । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 74 पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जनपदों में तैनात किया गया है। योगी सरकार ने रविवार, 1 सितंबर को इन सभी अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए। ये सभी अधिकारी अब अपने-अपने आवंटित जनपदों में जनपदीय व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये तैनाती उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन/स्थापना, संजय सिंघल की ओर से की गई है। आदेश में कहा गया है कि प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद, आवंटित जनपदों में तत्काल रिपोर्ट करें और वहां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रशिक्षण प्राप्त करें।

किसे मिला कौन सा जिला?

  1. प्रखर पांडे – बुलंदशहर
  2. कुलवीर सिंह – कन्नौज
  3. अनित पाठक – हाथरस
  4. कृष्ण कांत त्रिपाठी – हमीरपुर
  5. प्रगति चौहान – बांदा
  6. इशिका सिंह – शाहजहांपुर
  7. अतुल शर्मा – रामपुर
  8. पृथुयशय पुनीत मिश्र – औरैया
  9. फहद अली – चित्रकूट
  10. उदित नारायण पालीवाल – गोंडा
  11. शशांक शेखर त्रिपाठी – प्रतापगढ़
  12. भूपेश कुमार पाण्डेय – बरेली
  13. शाम्भवी त्रिपाठी – भदोही
  14. गरिमा पंत – बाराबंकी
  15. प्रियम राजशेखर पांडे – संतकबीरनगर
  16. अजय कुमार – बरेली
  17. राज सिंह यादव – बहराइच
  18. ऋषभ यादव – कमिश्नरेट लखनऊ
  19. आलोक कुमार सिंह – श्रावस्ती
  20. राहुल यादव – हापुड़
  21. नीतीश कुमार तिवारी – मेरठ
  22. विशाल गुप्ता – अम्बेडकरनगर
  23. प्रवीण कुमार यादव – हरदोई
  24. सौम्या अस्थाना – मेरठ
  25. रोहन चौरसिया – बागपत
  26. कुंजलता – प्रयागराज
  27. नामेंद्र कुमार – चंदौली
  28. कीर्तिका सिंह – एटा
  29. दिनेश कुमार मिश्र – अमेठी
  30. आयुषी सिंह – बुलंदशहर
  31. अंबुज सिंह यादव – कमिश्नरेट गाजियाबाद
  32. जितेंद्र सिंह – मऊ
  33. दीपशिखा वर्मा – महाराजगंज
  34. धनन्जय – अलीगढ़
  35. सच्चिदानंद सिंह – इटावा
  36. अजय वर्मा – फतेहगढ़
  37. दुर्गेश दीप – फतेहपुर
  38. प्रवीन प्रकाश – सिद्वार्थनगर
  39. आलोक कुमार – कानपुर देहात
  40. ऋषिका सिंह – बिजनौर
  41. शिखा भारती – मीरजापुर
  42. अनुष्का – कमिश्नरेट लखनऊ
  43. राज सोनकर – सोनभद्र
  44. अरविंद सोनकर – शामली
  45. शुभम कुमार सिंह – कमिश्नरेट वाराणसी
  46. सुनील कुमार – ललितपुर
  47. राजीव कुमार सिंह – गोरखपुर
  48. जीतेन्द्र कुमार – बलरामपुर
  49. विजय प्रताप सिंह – कमिश्नरेट वाराणसी
  50. आशुतोष कुमार – सुलतानपुर
  51. तेजस त्रिपाठी – फिरोजाबाद
  52. प्रिया यादव – सहारनपुर
  53. आसमा वकार – झांसी
  54. विवेक कुमार तिवारी – गोरखपुर
  55. उमेश यादव – कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
  56. शकील मोहम्मद – कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
  57. कृष्णकांत यादव – कमिश्नरेट कानपुर नगर
  58. अमीषा – कमिश्नरेट आगरा
  59. आकांक्षा पांडेय – रायबरेली
  60. शाहरुख खान – जौनपुर
  61. शिवम कुमार – खीरी
  62. अवधभान सिंह भदौरिया – अमरोहा
  63. आलोक कुमार गुप्ता – मथुरा
  64. अमित कुमार – कासगंज
  65. शुभम वर्मा – गाजीपुर
  66. जितेंद्र सिंह यादव – शामली
  67. रागप्रवेश गुप्ता – कमिश्नरेट आगरा
  68. परमेश्वर प्रसाद – जालौन
  69. संजीव कुमार राय – मथुरा
  70. शुभम पटेल – पीलीभीत
  71. प्रियंका यादव – बहराइच
  72. अमित कुमार – कमिश्नरेट कानपुर नगर
  73. प्रदीप कुमार मौर्या – उन्नाव
  74. निकिता श्रीवास्तव – कमिश्नरेट प्रयागराज