छात्रों को 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना होगा

07-May-2024

धर्मशाला। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 6 मई 2024 को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई और अपना संबोधन दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। लेकिनए अतीत में बदलाव की गति इतनी तेज़ नहीं थी। आज हम चौथी औद्योगिक क्रांति के युग में हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसए मशीन लर्निंग जैसे नए क्षेत्र तेजी से उभर रहे हैं। परिवर्तन की गति और मात्रा दोनों ही बहुत अधिक हैं जिसके कारण प्रौद्योगिकी और आवश्यक कौशल में बहुत तेज़ी से बदलाव हो रहा है।

21वीं सदी की शुरुआत में कोई यह नहीं जानता था कि अगले 20 या 25 वर्षों में लोगों को किस प्रकार के कौशल की आवश्यकता होगी। इसी तरहए कई मौजूदा कौशल अब भविष्य में उपयोगी नहीं रहेंगे। इसलिए हमें लगातार नए कौशल अपनाने होंगे।

हमारा फोकस लचीला दिमाग विकसित करने पर होना चाहिए जिससे युवा पीढ़ी तेजी से हो रहे बदलावों के साथ तालमेल स्‍थापित कर सके। हमें छात्रों में सीखने की जिज्ञासा और इच्छा को मजबूत कर उन्हें 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना होगा।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो छात्रों को शिक्षित करने के साथ.साथ उन्हें आत्मनिर्भर बना सकें और उनके चरित्र और व्यक्तित्व का भी निर्माण कर सके। शिक्षा का उद्देश्य छात्रों में अपनी संस्कृतिए परंपरा और सभ्यता के प्रति जागरूकता लाना भी है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस संबंध में शिक्षकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उनका कार्य क्षेत्र केवल शिक्षण तक ही सीमित नहीं हैए बल्कि उन पर देश के भविष्य के निर्माण की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा ध्यान श्क्या सीखेंश् के साथ.साथ श्कैसे सीखेंश् पर भी होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब छात्र बिना किसी तनाव के स्वतंत्र रूप से सीखते हैंए तो उनकी रचनात्मकता और कल्पना को उड़ान मिलती है। ऐसे में वे शिक्षा को सिर्फ आजीविका का पर्याय नहीं मानतेण् बल्किए वे नवाचार करते हैंए समस्याओं का समाधान ढूंढते हैं और जिज्ञासा के साथ सीखते हैं।

छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हर व्यक्ति में अच्छाई और बुराई दोनों की क्षमता होती है। उन्होंने यह ध्यान रखने की सलाह दी कि चाहे वे कितनी भी कठिन परिस्थिति में क्यों न होंए उन्हें कभी भी बुराई को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए।

उन्हें सदैव अच्छाई का ही पक्ष लेना चाहिए। उन्होंने करुणा, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता जैसे मानवीय मूल्यों को अपना आदर्श बनाने का अनुरोध करते हुए कहा कि इन मूल्यों के आधार पर वे एक सफल और सार्थक जीवन जी सकते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि युवाओं में विकास की अपार संभावनाएं हैं। वे विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। अतरू उन्हें स्वयं को राष्ट्र के प्रति समर्पित कर देना चाहिए। ऐसा न केवल उनका मानवीयए सामाजिक और नैतिक दायित्‍व है बल्कि एक नागरिक के रूप में उनका यह कर्तव्य भी है।


Related News
thumb

अरविंद केजरीवाल का पीए बिभव कुमार गिरफ्तार

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया ह...


thumb

कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के गुरुवार 16 मई 2024 को हुए चुनाव में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल को नया अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव में उपाध्यक्...


thumb

भदोही पहुंचे पीएम मोदी ने विकास कार्यों को गिनाकर मांगा समर्थन

पीएम नरेंद्र मोदी 16 मई 2024 को पूर्वांचल दौरे पर हैं। आजमगढ़ और जौनपुर में जनसभा को संबोधित कर उन्होंने जीत का आश्वासन मांगा। इस दौरान उन्होंने लो...


thumb

आजमगढ़ पहुंचे पीएम मोदी ने नीलम सोनकर और निरहुआ के लिए मांगा वोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 मई 2024 को आजमगढ़ की लालगंज लोकसभा क्षेत्र के गंधुई में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि जनता जना...


thumb

ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी का निधन

ग्वालियर राजघराने की राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार 15 मई 2024 की सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्...


thumb

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां सोमवार 13 मई 2024 को काशी विश्वनाथ मंदिर में उन्होंने पूजन-अर्चन कर ...