4 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था पंडित किशन महाराज का निधन
04-May-2024
नई दिल्ली। दुनिया में 4 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं।
- 2006 में आज ही के दिन नेपाल के माओवादी विद्रोहियों ने देश की नई सरकार के साथ शांति वार्ता में भाग लेने पर सहमति जताई थी।
- 1983 में आज ही के दिन चीन ने परमाणु परीक्षण किया था।
- 1980 में आज ही के दिन को कोल माइंस डे के तौर पर मनाने की घोषणा की गई थी।
- 1980 में आज ही के दिन जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।
- 1979 में मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की प्राइम मिनिस्टर चुना गया था और पूरे यूरोप में वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं।
- 1975 में आज ही के दिन ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई थी।
- 1959 में आज ही के दिन पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था।
- 1945 में 4 मई के दिन ही जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया था।
- 1924 में आज ही के दिन पेरिस में आठवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी।
- 1896 में आज ही के दिन लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ था।
- 1854 में 4 मई के दिन ही भारत की पहली डाक टिकट को औपचारिक तौर पर जारी किया गया था।
4 मई को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1922 में आज ही के दिन शार्क लेडी के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म हुआ था।
- 1905 में 4 मई के दिन ही भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म हुआ था।
- 1902 में आज ही के दिन कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे के. सी. रेड्डी का जन्म हुआ था।
- 1767 में 4 मई के दिन ही प्रसिद्ध कवि और कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का जन्म हुआ था।
4 मई को हुए निधन
- 2008 में आज ही के दिन प्रसिद्ध तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन हुआ था।
- 1980 में 4 मई के दिन ही यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन हुआ था।
- 1957 में आज ही के दिन भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र रायचौधरी का निधन हुआ था।
- 1799 में 4 मई के दिन ही मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन हुआ था।