रायबरेली में फिरोज से शुरू हुआ था गांधी परिवार का राजनैतिक सफर

03-May-2024

रायबरेली । कांग्रेस की पैतृक लोकसभा सीट पर शुक्रवार 3 मई 2024 को नया इतिहास बन गया । राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन कर गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी का रायबरेली से राजनीतिक सफर शुरू किया ।

कांग्रेस के युवराज ने  मां सोनिया गांधी की रायबरेली में राजनीतिक विरासत को संभाल लिया । रायबरेली लोकसभा सीट के इतिहास की बात करें तो सबसे पहले 1952 में फिरोज गांधी ने चुनाव लड़े  और जीते। उसके बाद 1958 में भी उन्होंने चुनाव जीता।

उनके निधन के बाद 1967 के चुनाव में इंदिरा गांधी ने इस सीट से पर्चा भरकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की। ऐसे में यह सीट गांधी परिवार की विरासत बन गई। 2004 में इंदिरा गांधी की बहू सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा और पांच बार सांसद चुनी गईं। अब सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी लोकसभा सीट से उतर कर गांधी परिवार की विरासत को संभालने जा रहे हैं।

सांसद सोनिया गांधी ने राज्यसभा में जाने से पहले रायबरेलीवासियों के नाम मार्मिक पत्र लिखा था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसी के  बाद से कयास लगाए जाते रहे कि गांधी परिवार से कोई न कोई चुनाव रायबरेली से जरूर लड़ेगा। यहां से प्रियंका गांधी का नाम चल रहा था, लेकिन एऐन मौके पर उनके भाई राहुल गांधी के चुनाव लड़ने का एलान कर दिया गया।


रायबरेली एक नजर में 


  • 1952- फिरोज गांधी (कांग्रेस)
  • 1958- फिरोज गांधी (कांग्रेस)
  • 1962- ब्रजलाल (कांग्रेस)
  • 1967- इंदिरा गांधी (कांग्रेस)
  • 1971- इंदिरा गांधी (कांग्रेस)
  • 1977- राजनारायण (बीकेडी)
  • 1980- इंदिरा गांधी (कांग्रेस)
  • 1981-अरुण नेहरू ( कांग्रेस) उपचुनाव 
  • 1984- अरूण नेहरू (कांग्रेस)
  • 1989- शीला कौल (कांग्रेस)
  • 1991- शीला कौल (कांग्रेस)
  • 1996- अशोक सिंह (भाजपा)
  • 1998- अशोक सिंह (भाजपा)
  • 1999- कैप्टन सतीश शर्मा (कांग्रेस)
  • 2004- सोनिया गांधी (कांग्रेस)
  • 2006-सोनिया गांधी (कांग्रेस) उपचुनाव
  • 2009- सोनिया गांधी (कांग्रेस)
  • 2014-सोनिया गांधी (कांग्रेस)
  • 2019-सोनिया गांधी (कांग्रेस)




Related News
thumb

कत्थक गुरू रामलाल बरेठ की कलासाधना ने छत्तीसगढ़ को दी राष्ट्रीय पहचान

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ घराने के प्रसिद्ध कत्थक गुरू रामलाल बरेठ की कलासाधना को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। 9 मई 2024 को उन्हे राष्ट्रपति श्रीमती द...


thumb

भारत नौसेना और जॉर्डन सशस्त्र बल करेंगे एक दूसरे का सहयोग

कमांडर हाज़ेम आई मैता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जॉर्डन सशस्त्र बल (जेएएफ) प्रशिक्षण प्रतिनिधिमंडल ने 29 अप्रैल से 04 मई 2024 तक दक्षिणी नौसेना कमा...


thumb

एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने एयर मार्शल नागेश कपूर

एयर मार्शल नागेश कपूर ने 1 मई, 2024 को प्रशिक्षण कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल एन कपूर को 6 दिसंब...


thumb

भारतीय वायुसेना को मिला दूसरा C-295 सैन्य विमान

भारतीय वायुसेना को दूसरा C-295 सैन्य विमान मिला है। यह एक और कदम है जो भारत की सुरक्षा और तैयारी को मजबूत करने की दिशा में है। पहला विमान पिछले साल...


thumb

हनुमान भक्त मां के लिए महिला IAS ने अंग्रेजी में कराया रामायण का अन...

सुनने में बिल्कुल अचंभा सा लगता है पर बात बिल्कुल सच्ची है। उत्तर प्रदेश कैडर में 2003 बैच की महिला आईएएस अधिकारी मिनिस्ती एस ने रामचरितमानस का अंग...