बस्तर में कोई नहीं तोड़ सका निर्दलीय मुचाकी कोसा का रिकॉर्ड

18-April-2024

मुचाकी ने 1 लाख 41 हजार 331 मत और 66.09 फीसद के भारी अंतर से जीत हासिल की थी


बस्तर में 19 अप्रैल 2024 को देश की 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे। वैसे तो यहां चुनाव मैदान में कुल 11 उम्मीदवार हैं पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच ही है। बस्तर के चुनावी इतिहास की कई यादें इतिहास के सुनहले पन्नों में दर्ज है। यहां अब तक की सबसे बड़ी जीत पहले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार मुचाकी कोसा की रही है। बस्तर राजमहल समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मुचाकी कोसा को देश की पहली लोकसभा के चुनाव में वर्ष 1952 में कुल विधिमान्य मतों में से 83.05 प्रतिशत मत मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सुरती क्रिस्टैया को मात्र 16.95 प्रतिशत वोट मिले थे। मुचाकी कोसा को 1 लाख 77 हजार 588 मत और सुरती क्रिस्टा को 36 हजार 257 वोट मिले थे। मुचाकी ने 1 लाख 41 हजार 331 मत और 66.09 फीसद के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। विधिमान्य मतों में एकतरफा रिकॉर्ड 83.05 मत आज तक कोई प्राप्त नहीं  कर सका है। 


अंग्रेज नहीं जमा सके थे पैर

आदिवासी बहुल बस्तर जिला छत्तीसगढ़ एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। करीब 70 प्रतिशत जनसंख्या जनजातीय समुदाय की है। इस समाज की एक बड़ी आबादी आज भी घने जंगलों में रहती है। ये समुदाय अपनी संस्कृति, कला, पर्व और सहज जीवन शैली के लिए प्रख्यात है। बस्तर को ह्यछत्तीसगढ़ का कश्मीरह्ण भी कहा जाता है। बस्तर घने जंगलों, ऊंची पहाड़ियों, झरनों, गुफाओं से भरा हुआ है। अपनी मनमोहक खूबसूरती से यह सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। नक्सलवाद की वजह से बस्तर कई दशकों से सुर्खियों में रहा है। 14वीं सदी में यहां पर काकतीय वंश का राज था। इस क्षेत्र पर अंग्रेज कभी अपना राज स्थापित नहीं कर पाए थे।


दो दशक राजमहल का प्रभाव

  • आजादी के बाद शुरूआत के दो दशक तक बस्तर की राजनीति में राजमहल का प्रभाव रहा। 
  • बस्तर राजशाही वाला इलाका रहा है। 
  • महाराजा स्वर्गीय प्रवीरचंद भंजदेव के इशारे पर चुनाव में जीत-हार तय होती थी। 
  • उन्हें तब मां दंतेश्वरी के माटी पुजारी और आदिवासियों के भगवान के नाम से भी जाना जाता था। 
  • बस्तर लोकसभा सीट का मुख्यालय जगदलपुर है। 


चुनावी मुद्दे

  •     नक्सलवाद
  •     कृषि और वनोपज
  •     शहरी विकास
  •     रोजगार
  •     पलायन
  •     आदिवासी, जंगल और जमीन

Related News
thumb

शाह ने कांग्रेस के तुष्टिकरण पर आधारित बयान को याद दिलाया

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अपने चरम पर है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अमित शाह रोड शो और जनसभा...


thumb

अखिलेश यादव की बैठक में नहीं पहुंचे सपा के 8 विधायक

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। चुनाव से एक दिन पहले सोमवार 26 फरवरी 2024 की शाम समाजवादी पार्टी की ओर से बुलाई गई बैठ...


thumb

स्वामी प्रसाद मौर्य ने की नई पार्टी की घोषणा

समाजवादी पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विधान परिषद के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार 22 फरवरी 202...


thumb

मोदी ने लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य न...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2024 में होने वाले आम चुनाव में 350 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का पार्टी का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा न केवल ...


thumb

ओबीसी के मुद्दे पर नड्डा ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- राजीव गांधी न...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक साक्षात्कार में भारतीय राजनीति और विधान सभा चुनावों पर चर्चा की। नड्डा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में भ...