रायपुर, 29 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28 अगस्त को 24वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गयी। माना स्थित चौथी बटालियन के शूटिंग रेंज में इसकी शुरुआत की गई। यह प्रतियोगिता पिछले 23 वर्षों से जिंदल समूह के सौजन्य से आयोजित हो रही है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डीजीपी अरुण देव गौतम ने की। उन्होंने सभी रेंज को गौर से देखा और शूटिंग ट्रायल से 24वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन के इस आयोजन के लिए बधाई दी। श्री गौतम ने कहा कि यूथ को शूटिंग को भी एक नेचुरल स्पोर्ट्स की तरह देखना चाहिए। यूथ को इसमें आगे आना चाहिए। ऐसे आयोजन से निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों को एक नई दिशा मिलेगी।
विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर टी.एस. बावा कोसा कमांडर ने आयोजन के जिंदल समूह की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में टैलेंट की कमी नहीं हैं। हमें जरूरत हैं उन प्रतिभाओं को निखारने और सामने लाने की।
इस आयोजन से छत्तीसग़ढ राज्य के खिलाड़ी राज्य में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय के लिए भी अपनी तैयारी कर सकेंगे। आयोजन में विक्रम सिसोदिया सेक्रेटरी जनरल छग़ ओलंपिक संघ और पुष्कर शर्मा भी शामिल हुए। जिंदल स्टील के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन, उदय प्रताप सिंह और छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन के अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।
24वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता आगामी 6 सितंबर तक चलेगी। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आए शूटर्स इसमें भाग ले रहे हैं।इसमें 50 मीटर, 25 मीटर और 10 मीटर की रायफल शूटिंग के अलावा पिस्टल की प्रतियोगिताये भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें महिला, पुरूष दोनों वर्गों के प्रतिभागी शामिल होंगे।















