नई दिल्ली, 21 नवंबर 2026। पीएम मोदी 2047 तक भारत के प्रधानमंत्री बने रहेंगे। यह आशीर्वाद उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले विजय मिश्र गुरूजी ने दिया है। भाजपा के दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर पहुंचे विजय मिश्र गुरुजी ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान विजय मिश्र गुरुजी ने देश की राजनीति के वर्तमान परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में सिरमौर बनेगा। आर्थिक रुप से समृद्ध होगा और आत्मनिर्भर बनेगा। किसानों की आय बढ़ेगी, युवाओं को रोजगार मिलेगा, उद्योग धंधों को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अस्थिर करने के लिए भारत विरोधी ताकते बार-बार सक्रिय होगी पर हमेश परास्त होंगी।
विजय मिश्र पिछले कई सालों से ज्योतिष और अध्यात्म के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने 2014, 2019 और 2024 में भी नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की बात कही थी। भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ और पार्टी के महासचिव हरीश द्विवेदी ने विजय मिश्र की बातों को गंभीरता से सुना और उनसे आशीर्वाद भी लिया।

