नई दिल्ली, 4 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिवर दान कर पूजनीय बौद्ध भिक्षुओं का सम्मान किया। अवसर था नई दिल्ली के राय पिथोरा सांस्कृतिक परिसर का। यहां 3 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री मोदी 125 साल बाद देश लाये गये भगवन बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी देखने पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने पूजनीय बौद्ध भिक्षुओं से संवाद किया। पूजनीय बौद्ध भिक्षुओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इससे पहले प्रधानमंत्री का स्वागत दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने किया।
ये भगवान बुद्ध के वही अवशेष हैं जो 125 साल से हांगकांग के संग्रहालय में रखे थे। वर्ष 2025 में इसे नीलाम किया जा रहा था। प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप से भगवान बुद्ध के इन पवित्र अवशेषों की नीलामी रुकी और देश की इस धरोहर को वापस लाया गया।
उत्तर प्रदेश के पिपरावा जिसे हम कपिलवस्तु के नाम से जानते हैं, वहां 1898 में हुए उत्खनन में भगवान बुद्ध के अवशेष मिले थे। इसके बाद से ही पिपरावा को भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के रुप में पहचान मिली। किन्तु दुर्भाग्य यह रहा कि यहां मिले सभी अवशेष हांगकांग के संग्रहालय में ले जाकर रख दिये गये थे।














