खेल

एनपीएल में भाग लेने आनलाइन पंजीयन शुरू, 13 जनवरी से टूर्नामेंट

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 6, 2026
1 min read • 1.2k views
asr24news

छत्तीसगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नवा रायपुर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। टूर्नामेंट के मैच 13 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से कर्मचारी-अधिकारी प्रतिभाग कर सकेंगे

रायपुर, 6 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का ऐलान हो गया है। 6 जनवरी से आनलाइन पंजीयन शुरू हो गया है। इच्छुक प्रतिभागी एनपीएलसीजी डाट इन (nplcg.in) पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। टूर्नामेंट नवा रायपुर में 13 जनवरी से खेले जाएंगे। आयोजन समिति के निर्णयानुसार टूर्नामेंट में प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हो सकेंगे।

नवा रायपुर प्रीमियर लीग का फाउंडेशन वर्ष 2017 में रखा गया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रायपुर स्थित विभागाध्यक्षों, मंत्रालय तथा अन्य शासकीय कार्यालयों में कार्यरत प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान कर उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है।

आयोजन समिति के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि इस वर्ष एनपीएल के लिए आनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। समिति ने इस वर्ष का थीम सॉन्ग भी रिलीज किया है। टूर्नामेंट में पुरुष शासकीय सेवकों के साथ-साथ महिला शासकीय सेवकों को भी भागीदारी का अवसर प्रदान किया गया है।

समिति की बैठक में जय कुमार साहू सह संयोजक, संतोष कुमार वर्मा सह संयोजक, संजीत शर्मा, राज कुमार सौंधीया, वैभव साहू, सुरेंद्र मार्कण्डेय, सचिन अहिरवार, कृष्णा मेश्राम, अविनाश शर्मा, मुकेश ध्रुव, अमित शर्मा, मनोज सिन्हा, आसाम साहू आदि उपस्थित रहे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।