छत्तीसगढ़

जेसीआई ज़ोन 27 ने 2027 के लिए बनाई नई टीम, सौंपी जिम्मेदारियां

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 22, 2026
3 min read • 1.2k views
जेसीआई ज़ोन 27 ने 2027 के लिए बनाई नई टीम, सौंपी जिम्मेदारियां

रायपुर, 22 नवंबर 2026। जेसीआई इंडिया ज़ोन 27 ने वर्ष 2027 के लिए नई टीम का गठन कर दिया है। जोन 27 की प्रथम शासकीय मंडल बैठक (गवर्निंग बोर्ड मीटिंग) 17 नवंबर 2026 को रायपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज़ोन प्रेसिडेंट इलेक्ट 2027 जेसी मानव अग्रवाल ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में पीपीपी जेएफआर जेसी राजेश अग्रवाल, जेसी दस्तारी मुरली कृष्णा तथा आईपीजेडपी जेएफपी जेसी प्रणव लाठ की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही ज़ोन सचिव जेसी रूपम दाश एवं सीईडी टू ज़ेडपी जेएफएम आशीष गोयल सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में ज़ोन प्रेसिडेंट इलेक्ट जेसी मानव अग्रवाल ने वर्ष 2027 के लिए विभिन्न ज़ोन अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए उन्हें उनके पद एवं दायित्व सौंपे। साथ ही आगामी वर्ष के कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, सदस्यता वृद्धि, प्रशिक्षण, सामाजिक गतिविधियों, व्यावसायिक विकास एवं संगठनात्मक योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

जेसीआई ज़ोन 27 की वर्ष 2027 की नई कार्यकारिणी

प्रमुख पदाधिकारी

  • ज़ोन अध्यक्ष : जेसी मानव अग्रवाल (जेसीआई रायगढ़ सिटी)
  • पूर्व ज़ोन अध्यक्ष : जेसी सीए प्रणव लाठ (जेसीआई संबलपुर ग्लोबल)
  • क्षेत्रीय उपाध्यक्ष : क्षेत्र ए- जेसी अभिलाष अग्रवाल (जेसीआई बलांगीर सिटी)
  • क्षेत्रीय उपाध्यक्ष : क्षेत्र बी- जेसी अमन अग्रवाल (जेसीआई रायपुर रॉयल कैपिटल)
  • क्षेत्रीय उपाध्यक्ष : क्षेत्र सी- जेसी डॉ. धृति वैभव शर्मा (जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल)
  • क्षेत्रीय उपाध्यक्ष : क्षेत्र डी- जेसी सेन निखिलेश अग्रवाल (जेसीआई केसिंगा)
  • क्षेत्रीय उपाध्यक्ष : क्षेत्र ई- जेसी रौनक बेंगानी (जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड)
  • ज़ोन सचिव: जेसी रूपम दाश (जेसीआई बरगढ़ यूनाइटेड)
  • ज़ोन अध्यक्ष के कार्यकारी निदेशक: जेएफएम आशीष गोयल (जेसीआई रायपुर रॉयल सिटी)

ज़ोन निदेशक एवं समन्वयक

  • ज़ोन निदेशक : प्रबंधन- जेसी सेन महेश अग्रवाल (जेसीआई तालचेर)
  • ज़ोन निदेशक : प्रशिक्षण- जेसी शिवांगी गोयनका (जेसीआई भुवनेश्वर उत्कलिका)
  • ज़ोन निदेशक : विकास एवं विस्तार- जेसी शैलेश गोयल (जेसीआई टिटलागढ़ सिटी)
  • ज़ोन निदेशक : जनसंपर्क एवं विपणन- जेसी सूरज अग्रवाल (जेसीआई रायपुर कैपिटल)
  • ज़ोन निदेशक : सामुदायिक विकास- जेसी अंकित तमकोरिया (जेसीआई कोरबा सेंट्रल)
  • ज़ोन निदेशक : व्यवसाय- जेसी शशिकांत तिवारी (जेसीआई संबलपुर ग्लोबल)
  • ज़ोन निदेशक : लेडी जेसी- जेसी नीतू अग्रवाल (जेसीआई अट्टाबिरा)
  • ज़ोन निदेशक : जूनियर जेसी- जेसी प्रतीक गांधी (जेसीआई बिलासपुर स्टार कैपिटल)
  • ज़ोन समन्वयक : ज़ेडपी पीओए- जेसी नितेश अग्रवाल (जेसीआई रायगढ़ सिटी)
  • ज़ोन समन्वयक : प्रकाशन- जेसी त्रिलोचन साहू (जेसीआई रायपुर उमंग)
  • ज़ोन ग्रीटर : जेसी सुलभा पांडे (जेसीआई रायपुर नोबल)
  • ज़ोन समन्वयक : 100 प्रतिशत दक्षता- जेसी आदित्य तिकरिहा (जेसीआई रायपुर संस्कार)
  • ज़ोन समन्वयक : राष्ट्रीय प्रमुख कार्यक्रम एवं नीड ब्लड कॉल जैविस – जेसी संतोष कुमार (जेसीआई दुर्ग भिलाई)
  • क्षेत्र विकास अधिकारी: छत्तीसगढ़- जेसी सपना अवस्थी (जेसीआई रायपुर राइस सिटी)
  • क्षेत्र विकास अधिकारी: ओडिशा- जेसी अरुण मोदी (जेसीआई तालचेर)
  • जेसीओएम अध्यक्ष: जेसी श्रीनिवास सुबुधि (जेसीआई भुवनेश्वर)
  • जेएसी अध्यक्ष: जेसी माधव शर्मा (जेसीआई बरगढ़ यूनाइटेड)

संगठन का उद्देश्य एवं आगामी कार्ययोजना

जेसीआई एक अंतरराष्ट्रीय युवा नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास संगठन है, जो युवाओं में नेतृत्व क्षमता, उद्यमशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी, प्रशिक्षण और सकारात्मक बदलाव की भावना विकसित करने के लिए कार्य करता है।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा ज़ोन के सभी स्थानीय संगठनों को सक्रिय एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया। वर्ष 2027 में संगठन विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, नेतृत्व प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से ज़ोन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की कार्ययोजना पर जोर दिया गया।

वरिष्ठ मार्गदर्शकों ने नई टीम को शुभकामनाएँ देते हुए एकजुटता, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।