नई दिल्ली, 7 जनवरी 2026। टाटा मोटर्स ने नई टाटा पंच में महत्वपूर्ण मैकेनिकल अपग्रेड किए हैं। यह नई टाटा पंच 13 जनवरी 2026 को लॉन्च होने जा रही है। इसके डिजाइन में बदलाव के साथ नई तकनीक और नया केबिन शामिल है।
नये डिजाइन में पतली LED DRL और ब्लैक ग्रिल, बंपर पर भारी ब्लैक क्लैडिंग के साथ इंटीग्रेटेड एयर इंटेक और सिल्वर स्किड प्लेट है। हेडलाइट्स को LED यूनिट्स में अपग्रेड किया है। 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड LED टेल-लैंप और एक नया बंपर और नीले रंग का नया शेड भी लगा है।
इंटीरियर में डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें कई अहम बदलाव किए हैं। स्टीयरिंग व्हील अब 2 स्पोक वाला है और इसमें टाटा का चमकदार लोगो लगा है। एयर कंडीशनिंग के कंट्रोल को टच पैनल में बदल दिया है और पंखे की गति और तापमान को एडजस्ट करने के लिए टॉगल स्विच दिए हैं। ग्रे और नीले रंग की सीट अपहोल्स्ट्री, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पतले बेजल वाला 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
ये जोड़े गए नए फीचर
- फेसलिफ्ट मॉडल में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो मौजूदा टाटा पंच में मौजूद नहीं थे। इनमें 360-डिग्री कैमरा सिस्टम और हिल डिसेंट कंट्रोल शामिल हैं।
- अन्य खास फीचर्स में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 6-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री और सिंगल-पैनल सनरूफ शामिल हैं।
- सुरक्षा के लिए सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलेंगे।
पावरट्रेन विकल्प
पंच में टाटा नेक्सन से लिया गया 1.2-लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो लगभग 118bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (87bhp/115Nm) के साथ CNG वेरिएंट (72bhp/103Nm) भी आएगा। नॉन-टर्बो वेरिएंट के लिए ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन शामिल रहेगा, जबकि चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट में AMT उपलब्ध होगा। फेसलिफ्टेड पंच की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास होगी।

















