नई दिल्ली, 7 जनवरी 2026। हुंडई मोटर इंडिया ने प्राइम टैक्सी रेंज लांच किया है। कंपनी के मुताबिक यह रेंज व्यावसायिक ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए तैयार की गई है। यह दो रेंज प्राइम HB और प्राइम SD नाम से उपलब्ध हैं।
प्राइम रेंज में 1.2 लीटर का कप्पा 4 सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में है। ये गाड़ियां अच्छा माइलेज देंगी। सफर में आराम रहेगा। ड्राइवर की केबिन को ऐसा बनाया गया है कि लंबे समय तक चलाने से थकान महसूस नहीं होगी। हुंडई ने प्राइम टैक्सी रेंज के साथ अतिरिक्त वारंटी और फ्लीट केयर सपोर्ट भी दिया है।
कंपनी के मुताबिक हुंडई के सर्विस सेंटर तेज मरम्मत और ज्यादा अपटाइम में मदद करेंगे। डीलरशिप पर खास फ्लीट केयर सलाहकार उपलब्ध रहेंगे। प्राइम HB की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये और प्राइम SD की कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय है। दोनों गाड़ियां पेट्रोल और CNG विकल्प में उपलब्ध हैं।
फाइनेंस की भी सुविधा
हुंडई ने 72 महीने तक आसान फाइनेंस की सुविधा भी दी है, ताकि छोटे टैक्सी ड्राइवर और बड़े फ्लीट मालिक वाहन आसानी से खरीद सकें। ये गाड़ियां देशभर की हुंडई डीलरशिप पर बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं और डिलीवरी धीरे-धीरे शुरू होगी।

















