शिक्षा

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में चमका रायपुर का सितारा, सिनैल ने हासिल की ऑल इंडिया 44वीं रैंक

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 25, 2026
2 min read • 1.2k views
सिनैल कशवानी ने सीए इंटरमीडिएट में हासिल की AIR 44

रायपुर (ASR24 News), 25 अक्टूबर 2026। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में रायपुर के सिनैल कशवानी ने ऑल इंडिया 44वीं रैंक हासिल की है। 19 वर्षीय सिनैल ने कम उम्र में बड़ी कामयाबी की इबारत लिखी है। सिनैल की इस उपलब्धि से न केवल परिवार के लोग बल्कि पूरे शहर के लोग खुश हैं। सिनैल की यह कामयाबी उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जो कम उम्र में बड़ी उपलब्धि पाने को आतुर हैं।

कौन हैं सिनैल कशवानी

  • सिनैल कशवानी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महावीर नगर निवासी हैं।
  • पिता अमर कशवानी शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने सीए फाउंडेशन परीक्षा भी उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।

क्या रहा सिनैल का मूल मंत्र

  • नियमित अध्ययन, विषयों की गहन समझ और बार-बार रिवीजन करने पर विशेष ध्यान दिया।
  • कठिन विषयों को सरल बनाने और महत्वपूर्ण बिंदुओं को आसानी से याद रखने के लिए स्वयं विस्तृत रिवीजन चार्ट तैयार किए।
  • इन चार्टों की सहायता से पूरे पाठ्यक्रम का कई बार व्यवस्थित रूप से पुनरावलोकन किया।

सिनैल कशवानी का विद्यार्थियों को संदेश

सिनैल ने विद्यार्थियों को संदेश दिया है कि केवल लंबे समय तक पढ़ाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विषयों की अवधारणाओं को स्पष्ट रूप से समझना, नियमित अभ्यास करना और समय-समय पर रिवीजन करना भी सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

स्पष्ट लक्ष्य, सही योजना, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।