देश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का कार्यक्रम घोषित

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 16, 2026
1 min read • 1.2k views
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का कार्यक्रम

नई दिल्ली, 16 जनवरी 2026। भाजपा ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 16 जनवरी को चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण ने अधिकारिक रुप से कार्यक्रम जारी किया है। इसके मुताबिक 19 जनवरी 2026 को दोपहर 2 से 4 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। उसी दिन 4 से 5 तक दस्तावेजों की जांच होगी। इसके तुरंत बाद 5 से 6 बजे के बीच नाम वापसी के लिए समय निर्धारित किया गया है। यदि नामांकन में एक से अधिक नाम आते हैं तो 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम की अधिकारिक घोषणा होने के बाद नितिन नवीन का अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। चुनाव की सभी प्रक्रिया दिल्ली स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर होगी। भाजपा सूत्रा के मुताबिक कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे नितिन नबीन 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उनका प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये जाने की संभावना है।

ऐसा होने पर अध्यक्ष पद पर किसी दूसरे के नामांकन करने की कोई उम्मीद नहीं है। माना जा रहा है कि 19 जनवरी की रात ही 6 बजे के बाद नितिन नबीन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा हो जाएगी।

बिहार के बांकी विधानसभा क्षेत्र से नितिन नबीन पांच कार्यकाल से विधायक हैं। वर्तमान में वह बिहार की नितीश सरकार में मंत्री रहे किन्तु 14 दिसंबर को कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने मंत्री पद छोड दिया था।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।