• Home
  • ऑटो
  • राडा ऑटो एक्सपो 2026: चार दिनों में बिक गए 7500 वाहन
राडा ऑटो एक्सपो 2026

राडा ऑटो एक्सपो 2026: चार दिनों में बिक गए 7500 वाहन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के श्री राम बिजनेस पार्क में आयोजित राडा ऑटो एक्सपो 2026 को भारी प्रतिसाद मिल रहा है। मात्र चार दिनों में यहां से 7500 वाहन की रिकार्ड बिक्री हुई है।


रायपुर, 25 जनवरी 2026। राडा ऑटो एक्सपो 2026 में आरटीओ टैक्स में दी जा रही है 50 प्रतिशत की छूट का जादू दिख रहा है। वाहनों की खरीदी के लिए ग्राहकों की हरदिन भारी भीड़ उमड़ रही है। आधा टैक्स होने से ज्यादा छूट का भरपूर लाभ ग्राहक उठा रहे हैं। डीलर्स और कंपनियों के विशेष डिस्काउंट ने लाभ और बढ़ा दिया है। चार दिनों में राडा ऑटो एक्सपो में 7500 वाहनों की बिक्री हुई है। ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा लॉन्च हुई।

हर स्टॉल में पहुंच रहे हैं ग्राहक

एक्सपो में लगे अलग-अलग कंपनियों के स्टॉल में ग्राहकों कीभारी भीड़ उमड़ रही है। स्टॉलों में इतनी अधिक संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं कि एक्जीक्यूटिव को एक मिनट की फुर्सत नहीं मिल रही है।

राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन विवेक गर्ग ने बताया कि हर दिन ग्राहकों की संख्या बढ़ती जा रही है। वाहनों की बिक्री का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है।

पाएं फेवरेट कलर्स और वेरियंट

राडा के उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी का कहना है कि राडा एक्सपो में कस्टमर खरीदी के लिए उमड़ रहे हैं और वाहनों की भारी बुकिंग हो रही है। ऐसे में अपने मनपसंद वाहनों के फेवरेट कॅलर्स और वेरियंट के लिए जल्द से जल्द बुकिंग कराएं। कहीं देर करने पर फेवरेट कॅलर्स और वेरियंट की कमी ना पड़ जाए।

एक छत के नीचे सभी सुविधाएं

रायपुर ऑटो एक्सपो में छत्तीसगढ़ की जनता को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वाहन मॉडल एवं नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का अवसर ही नहीं मिल रहा बल्कि रायपुर ऑटो एक्सपो-2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं। इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं।

डांस और म्यूजिक का छाया जादू

राडा ऑटो एक्सपो में ग्राहकों के मनोरंजन के लिए हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलकत्ता से आए डांस ग्रुप ने शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। वहीं निखिल बैंड ने शानदार म्यूजिक की प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा। इससे पहले गुरुवार का डांस और म्यूजिक के अलावा बाइक स्टंट शो का आयोजन किया गया था।

मारुति ई विटारा लॉन्च

राडा ऑटो एक्सपो 2026 में मारुति सुजुकी ई-विटारा की लॉन्चिंग हुई। ई-विटारा, मारुति सुजुकी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV, अपनी आकर्षक डिज़ाइन और उन्नत इलेक्ट्रिक तकनीक के साथ प्रदर्शित की गई। यह वाहन एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से अधिक की लंबी दूरी तय करने में सक्षम है, जो इसे शहर में दैनिक आवागमन और लंबी दूरी की यात्रा दोनों के लिए उपयुक्त बनाता है।

लॉन्च कार्यक्रम में विजय रैकवाड जीएम और अमरजीत खनुजा एजीएम छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक तथा योगेश गुप्ता NEXA ज़ोनल हेड, गौरव देव NEXA रीजनल मैनेजर, अंकुर शर्मा NEXA एरिया मैनेजर की उपस्थिति रही।